When The Producer Got Upset With Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने एक समय एक साथ 17 हिट फिल्में दी थी और काका का ये रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। राजेश खन्ना की स्टारडम का चार्म ये था कि लड़कियां उनकी कार को किस किया करती थी। ऐसे नहीं है कि राजेश खन्ना बहुत गरीब थे, वो शुरू से अमीर खानदान से ताल्लुक रखते थे। कहते हैं कि वो प्रोड्यूसर के पास महंगी महंगी कारों के साथ काम मांगने जाया करते थे और ऐसी कारें तो उस वक्त प्रोड्यूसर्स के पास भी नहीं हुआ करती थी। पर जब राजेश खन्ना के हाथ सफलता लगी, तो वो स्टारडम के घमंड के नशे में चूर हो गए और सेट पर लेट आने लगे। जिससे कि प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान होने लगा और फिर उन्हे एक ऑप्शन के तौर पर अमिताभ बच्चन जैसा एक्टर मिल गया और फिर धीरे धीरे फिल्मों की कामयाबी से राजेश खन्ना दूर होते चले गए।
ऐसा नहीं है कि राजेश खन्ना सिर्फ सफलता मिलने के बाद ही प्रोड्यूसर को परेशान करने लगे थे। कहते है कि काका अपनी पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान नवाबियत से बाज नहीं आते थे। फिल्म राज की शूटिंग के वक्त राजेश खन्ना की एक हरकत से फिल्म के निर्माता की टीम इतना नाराज हो गए कि उन्हे फिल्म से निकालने की धमकी भी दे दी। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये किस्सा है क्या। फिल्म राज की शूटिंग हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में चल रही थी। सुबह कुछ सीन्स जल्दी शूट करने थे। इसलिए रात को सभी को जल्दी सोने का निर्देश दिया गया था ताकि शूटिंग पूरी की जा सके। पर उस रात राजेश खन्ना पार्टी में मस्त थे। राजेश खन्ना के साथ शूटिंग के कुछ क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।
देर रात पार्टी की आवाज सुनकर जब प्रोडक्शन कंट्रोलर कमरे में घुसा तो देखा कि सभी पार्टी कर रहे हैं। ऐसे में वो गुस्से से लाल हो गया और सभी को डांट लगाते हुए राजेश खन्ना को भी फटकार लगाते हुए कहा कि ये आपकी पहली फिल्म है आप शूटिंग करने आए हैं। एंज्वॉय करने नहीं। कहते हैं कि राजेश खन्ना ने भी इस पर करार जवाब दिया था। रिपोर्ट्स की माने तो काका ने ताव में आकर कहा था कि पैकअप के बाद मैं क्या करता हूं, इससे मतलब नहीं होना चाहिए। ये तुम्हारा सेट नहीं मेरा कमरा है। फिर बहस और आगे बढ़ गई थी। प्रोडक्शन वाले ने फिर कहा कि यदि ऐसा है तो तुम्हे फिल्म से निकाल दिया जाएगा।
कहते हैं कि फिर काका ने गुस्से में कहा कि मुझे भी इस फिल्म में काम नहीं करना है। मैं सुबह ही चला जाता हूं। इस फिल्म की शूटिंग में जितना भी खर्चा हुआ है। मुंबई पहुंचकर सब चुका दूंगा। फिर धीरे धीरे मामला शांत हो गया और दूसरे दिन सुबह सब कुछ इतनी शांति से शूटिंग हुई कि जैसे रात को कुछ हुआ ही नहीं था। फिल्म राज जब रिलीज हुई। तो ये बहुत बड़ी कामयाब तो नहीं हुई, लेकिन इसके गीत व संगीत को लोगों ने काफी पसंद किया था। बाद में राजेश खन्ना फिल्म अराधना की कामयाबी से सुपरस्टार बन गए।
ये भी पढ़े: Manoj Bajpayee की Satya के 25 साल पूरे, Shah Rukh Khan ने इस फिल्म को लेकर J.D.Chakravarthy से किया था मजाक

