When Sunny Deol slapped Bobby Deol on this matter: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जोकि इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म का सनी ही नहीं बल्कि पूरा देश लुत्फ उठा रहा है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 400 करोड़ रुपए कमा लिए है। सनी की गदर 2 से देओल परिवार भी काफी खुश हैं। सनी के छोटे भाई बॉबी देओल भी अपने बड़े भाई की फिल्म की सफलता से काफी खुश है। सनी और बॉबी दोनों में ही काफी प्यार हैं और अक्सर मीडिया में यह देखने को मिलता है कि बॉबी, सनी की कितनी ज्याादा इज्जत करते हैं। सनी जिन्हें फिल्मों में तो गुस्सा आता है, लेकिन कई बार रियल लाइफ में भी उन्हें गुस्सा आया है। एक बार इसी गुस्से के कारण से सनी ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल को एक थप्पड़ मार दिया था।
इस बात का खुलासा खुद बॉबी देओल ने साल 2018 में फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 3’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी से सवाल पूछा गया था कि क्या कभी उन्होंने बॉबी देओल को भी पीटा है? इसपर सनी ने जवाब देते हुए कहा था कि, ‘’बॉबी मेरा भाई है और मेरे बेटे की तरह है, मैं क्यों इसे कभी मारूंगा?’’ सनी के इसी जवाब पर बॉबी देओल ने भी जवाब देते हुए कहा था कि, ‘’हां एक बार मारा था। जब मैं छोटा था तब मेरे टीचर ने भईया (सनी) से शिकायत कर दी कि मैं पढ़ता नहीं हूं। भईया को गुस्सा आया और मुझे एक थप्पड़ मार दिया। फिर मैं रोने लगा और भईया काफी डर गए। लेकिन उस दिन के बाद से भईया ने कभी भी मुझे हाथ तक नहीं लगया।’’
बात करें, फिल्म गदर 2 की तो यह फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच गई और अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 450 करोड़ रुपए का आंकड़ा इस हफ्ते के अंत तक पार कर लेगी।

