जब Sunny Deol ने असलियत में इस बात को लेकर गुंडों की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी

When Sunny Deol actually thrashed  goons badly over this matter: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में सुपरस्टार रह चुके सनी देओल जिनका करिश्मा अभी भी काम नहीं हुआ है। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Gadar-2 को लेकर खबरों में बने हुए है। इस फिल्म में उनका एक बार फिर से खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। सनी जिन्होंने 80 और 90 की दशक फिल्मों में गुंडों की पिटाई करने का एक अलग ही स्टाइल बनाया था। जब सनी स्क्रीन पर किसी गुंडे की पिटाई करते थे, तो लगता था कि वे  असल में गुंडे बुरी तरह से पीट रहे हैं। 

हालांकि, सनी एक ऐसे अभिनेता जो असल लाइफ काफी शांत स्वभाव के है। लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता तो वे अपना आपा खो बैठते है। सनी जिन्होंने फिल्मों में तो गुंडो की खूब पिटाई की, लेकिन उन्होंने असल जिंदगी में भी गुंडों की पिटई की है। तो आज हम आपको सनी का एक किस्सा बतायेंगे जिसमें उन्होंने असल में गुंडों की पिटाई कर दी थी। 

सनी ने साल 1983 में अपनी डेब्यू फिल्म बेताब की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे अपने दोस्तों कार में बैठकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे। लेकिन कुछ गुंडों ने उनके दोस्त और उनसे पेट्रोल पंप पर बदतमीजी करना शुरू कर दिया। ऐसे में सनी फिर खुद कार से बाहर निकाले और तीन-चार गुंडों की खूब पिटाई की जिसके बाद गुंडे वहां से भाग गए। जब सनी गुंडों की पिटाई कर रहे थे, तब सनी कोई भी दोस्त उनकी मदद करने बाहर नहीं आया था, सनी ने खुद ही इन गुंडों को ढेर कर दिया था। इस बात का खुलासा सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने साल 2016 में द कपिल शर्मा शो में फिल्म पोस्टर बॉयज के प्रमोशन के दौरान किया था। बॉबी ने बताया कि सनी शुरू से काफी ताकतवर रहे हैं और इसलिए उनकी स्क्रीन पर यह रफ एंड टफ वाली इमेज काफी जंचती है। 

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui ने कहा जिसके पास ज्यादा पैसा आ जाता है उसे डिप्रेशन होता है, बोले हमारे यहां किसी को डिप्रेशन नहीं होता है

Latest Posts

spot_img

you may like