‘वो चाहते हैं मैं कभी शादी न करु…’ पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर Sonakshi Sinha का बयान वायरल!

रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि इन सबके बीच में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते कुछ खास नहीं लग रहे हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी शादी करें। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पिता को लेकर क्या बोली सोनाक्षी सिन्हा?
दरअसल, बात यह है कि जब से सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें सामने आई है तभी से उनका परिवार लाइमलाइट में है। वही जब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी शादी के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जितना लोगों को मीडिया के माध्यम से पता चला है उतना ही उन्हें भी पता चला है। वह खुद भी इंतजार कर रहे हैं कि उनकी बेटी उनकी शादी के बारे में बात करें।

इसके अलावा उनके भाई लव सिन्हा ने भी बोलने से इनकार कर दिया है। अब इसी बीच साल 2021 में दिए सोनाक्षी सिन्हा का इंटरव्यू लाइमलाइट में आ गया। इस दौरान सोनाक्षी ने बताया था कि उनके पिता कभी नहीं चाहते कि वह शादी करें हालांकि उनकी मां अक्सर उनके पिता को शादी के लिए मनाते रहती है।

परिवार पर उमड़ा था सोनाक्षी का प्यार
इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कबूल किया था कि उनका परिवार बहुत अच्छा है और उनके परिवार से उन्हें जिंदगी जीने की पूरी आजादी मिली है, इसके लिए वह अपने परिवार का शुक्रगुजार भी करती है। इस दौरान सोनाक्षी ने यह भी मानना था कि उनकी फैमिली तब तक हां नहीं करेगी जब तक खुद भी शादी के लिए तैयार नहीं होगी।

जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में सोनाक्षी की शादी को लेकर सेलेब्स तैयारी कर रहे हैं तो वही उनका ही परिवार अभी तक बेटी की शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाए हैं। जब शत्रुघ्न सिन्हा से इसके बारे में बातचीत की गई थी तो उन्होंने कहा था कि शादी पर बात करने से इंकार कर दिया। इसके अलावा उनके भाई लव सिन्हा ने भी बहन की शादी पर बोलने से इनकार दिया।

ये भी पढ़ें: ‘शत्रु मेरे पापा हैं पापा मेरे शत्रु हैं’ Sonakshi Sinha की शादी पर भड़के कॉमेडियन, बोले- बाप को सड़क का बना दिया..

Latest Posts

spot_img

you may like