‘गोली मारनी है मार दो लेकिन मैं…’ जब अंडरवर्ल्ड डॉन से भीड़ गए थे Shahrukh Khan, दिया था करारा जवाब!

शाहरुख खान पर लिखी अनुपमा चोपड़ा की किताब ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ में भी अंडरवर्ल्ड डॉन का जिक्र किया गया था। इसमें अबू सलेम, छोटा राजन और छोटा शकील से जुड़े शाहरुख के किस्से बताए गए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहरुख़ खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शाहरुख़ खान दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान रखते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, खासकर लड़कियों में उनको लेकर एक अलग ही क्रेज है। आज शाहरुख़ खान बॉलीवुड के बादशाह है और उनके पास कोई कमी नहीं है। आज हम आपको बताएंगे शाहरुख़ खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन से पंगा ले लिया था। तो चलिए जानते हैं एक्टर से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

इस डायरेक्टर ने किया था खुलासा
गौरतलब है कि, फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा ही अंडरवर्ल्ड डॉन का कब्ज़ा रहा है, मशहूर सिंगर गुलशन कुमार से लेकर कई स्टार्स इनके हाथों चढ़े है। ऐसे में एक बार शाहरुख़ खान भी अंडरवर्ल्ड डॉन से भीड़ गए थे। इस बात का खुलासा शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ की सफलता के दौरान डायरेक्टर संजय गुप्ता ने किया था। उन्होंने इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया था।

उन्होंने कहा था कि, “90 के दशक में जब फिल्मी सितारों पर अंडरवर्ल्ड की दादागिरी चरम पर थी, शाहरुख खान एकमात्र ऐसे सितारे थे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी। ‘गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं (अगर तुम चाहो तो मुझे गोली मार दो, लेकिन मैं तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा, मैं एक पठान हूं)।’ वह आज भी वैसे ही हैं।”

इस किताब में भी किया था डॉन का जिक्र
बता दें, शाहरुख खान पर लिखी अनुपमा चोपड़ा की किताब ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ में भी अंडरवर्ल्ड डॉन का जिक्र किया गया था। इसमें अबू सलेम, छोटा राजन और छोटा शकील से जुड़े शाहरुख के किस्से बताए गए थे। चोपड़ा ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि, “सलेम ने उन पर एक फिल्म करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन शाहरुख ने उसकी बात नहीं मानी। उन्होंने उसे कहा, “मैं आपको यह नहीं बताता कि किसे शूट करना है, इसलिए मुझे यह मत बताएं कि कौन सी फिल्म करनी है।”

शाहरुख़ खान का वर्कफ़्रंट
बात करें शाहरुख़ खान के वर्कफ़्रंट के बारे में तो लगातार उनकी 3 फ़िल्में रिलीज हुई और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। उन्होंने सबसे पहले ‘पठान’ में काम किया जिसमे वह दीपिका के साथ नजर आए और फिल्म सफल रही। इसके बाद उन्होंने ‘जवान’ में काम किया जो भी सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। इस फिल्म में वह साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आए। इसके बाद वह फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल नजर आए। ये फिल्म भी हिट साबित हुई है।

ये भी पढ़ें: अब कैसी हैं Shahrukh Khan की तबीयत? एक्ट्रेस जूही चावला ने दी हेल्थ अपडेट!

Latest Posts

spot_img

you may like