Kajol को Saroj Khan फिल्म Yeh Dillagi के एक गाने की शूटिंग के दौरान मार देना चाहती थी, जानिए क्या है पूरा किस्सा

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म गाने की शूटिंग के दौरान काजोल को कुछ सेक्सी अदाएं करनी थी, लेकिन काजोल इस गाने में इंटीमेट होने के बजाए बार बार हंस रही थी

When Saroj Khan Wanted To Shoot Kajol: हिंदी सिनेमा में जहां हर हफ्ते नई फिल्मों की रिलीज की खबरें और उनके विवाद से अखबारों की सुर्खियां भरी रहती हैं। वैसे ही इन सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप व दो सितारों के बीच के कोल्ड वार की खबरें भी लोग चटखारे मारकर पढ़ना पसंद करते हैं। पर फिल्मों की शूटिंग के दौरान के कुछ किस्से ऐसे होते हैं,जो कभी कभार बड़ी अटेनशन गेन कर लेते हैं। एक ऐसा ही किस्सा आज आपसे शेयर करने जा रहा हूं। जो काजोल,सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ये दिल्लगी से संबंधित है।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा हाल ही में एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये किस्सा उन्होने फिल्म की रिलीज के 29 साल पूरे होने पर अपने फैन्स से साझा किया था। जिसमें वो ये दिल्लगी के एक गाने की शूटिंग के दौरान हुए हादसे का जिक्र कर रही थी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म गाने की शूटिंग के दौरान काजोल को कुछ सेक्सी अदाएं करनी थी, लेकिन काजोल इस गाने में इंटीमेट होने के बजाए बार बार हंस रही थी। काजोल के इस तरह से हंसने पर डांस मास्टर सरोज खान भड़क गई और वो उन्हे मारना चाहती थी।

काजोल ने इस बारे में लिखा है कि मैं और सैफ इस फिल्म के एक गाने तेरे होठो पर बस मेरा नाम रहे की शूटिंग कर रहे थे तो बार बार हंसी आ रही थी। ऐसे में सरोज जी गुस्से से लाल हो गई और वो फिल्म के गाने को नहीं बल्कि हमें शूट करने के लिए उतावली हो रही थी। 1994 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। काजोल के करियर की ये चौथी और सैफ अली खान की पांचवी फिल्म थी।

जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 1954 में आई हॉलीवुड फिल्म सबरीना का ऑफिशियली हिंदी रिमेक थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद इसे तमिल में ओ प्रिया ओ प्रिया के नाम से बनाया गया था। इस पूरी फिल्म की शूटिंग हिमांचल प्रदेश में हुई थी। जहां के लोकेशन्स काफी खूबसूरत हैं।

ये भी पढ़े: Karan Deol की शादी में दादा Dharmendra और उनकी पहली Wife दादी Prakash Kaur के बीच दिखी यूनीक बॉन्डिंग बनी चर्चा का विषय

Latest Posts

spot_img

you may like