जब Ronit Roy ने Adaalat के लिए हॉलीवुड के इतने बड़े ऑफर को ठुकरा दिया, बोले मुझे भारतीय होने का गर्व है

When Ronit Roy Rejected This Big Offer From Hollywood For Adaalat: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर रोनित रॉय जिन्होंने एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया और इसके अलावा टीवी में भी काफी अच्छा काम किया है। रोनित ने कई हिट टीवी सीरियलों में काम किया है, लेकिन साल 2010 में आया उनका हिट टीवी सीरियल ‘अदालत’ दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस सीरियल में उनका केडी पाठक वाला रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन क्या आपको पता रोनित अपने इस हिट सीरियल के लिए एक बहुत बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट ठुकारा दिया था।रोनित ने अमेरिकन सीरीज होमलैंड के ऑफर को ठुकरा दिया था।  

रोनित ने हाल ही में  हमें दिए एक विशेष इंटरव्यू में इसके बारे में बताया है। रोनित ने इसके बारे में हमे बताते हुए कहा कि, ‘’तो जब मुझे होमलैंड ऑफर हुई थी, तब मैं अभिमन्यु सिंह के लिए  ‘अदालत’ की शूटिंग कर रहा था, यह सोनी के लिए था और  साप्ताहिक था। मुझे होमलैंड के बारे में सब समझ थी, लेकिन केडी पाठक एक ऐसा किरदार है जो काफी पॉपुलर है। और दर्शकों को यह किरदार आज भी काफी पसंद है।’’

आगे रोनित ने इसी के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’यह मेरा शो था और मैं अपने शो को छोड़ दूं और सोनी को  ठेंगा दिखांऊ और बोल दूं अच्छा मैं जा रहा हूं, क्यों? अगर उस समय में खाली होता तो मैं उसे (होमलैंड) खुशी-खुशी कर लेता। लेकिन वो मुझे पांच महीेन के लिए चाह रहे थे, तो पांच महीने में तो आपको शो बंद हो जाता है। और एक शो जो चल रहा है और उस शो पर 150 लोग निर्भर हैं, तो इसका मतलब आप 150 परिवारों की रोजी-रोटी बंद कर दो, होमलैंड करने के लिए।’’

रोनित ने यह भी बताया कि जल्द ही उन्हें हॉलीवुड में ब्रेक मिलेगा और वे ऑस्कर भी जीतना चाहते हैं। रोनित ने यह भी कहा कि वे हॉलीवुड में जाकर काम की भीख नहीं मांगना चाहते हैं। रोनित ने कहा कि हॉलीवुड खुद उनके पास आना चाहिए। रोनित ने कहा कि वो एक भारतीय होने पर काफी गर्व महसूस करते हैं, इसीलिए वे हॉलीवुड में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Udaan में Ronit Roy को पहले इस छोटे से रोल के लिए किया गया था कास्ट, लेकिन फिर ऐसे मिला Bhairav Singh सिंह का रोल

Latest Posts

spot_img

you may like