When Rajesh Khanna Teased Big B On Laawaris Track: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की राइवलरी की कई किस्से अखबारों की सुर्खियां बन चुके हैं और सोशल मीडिया के इस जमाने में कभी कभार दोनों ही महानायकों को लेकर कोई न कोई खबर वायरल हो जाती है। जिसे लोग पढ़ना व देखना पसंद भी करते हैं। बात अगर अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के 80 के दशक के बाद के करियर की करें, तो इस दौर में राजेश खन्ना का करियर ढलान पर जा रहा था। तो वहीं अमिताभ बच्चन की एक के बाद फिल्में हिट हो रही थी। इसी दौर में प्रकाश मेहरा व मनमोहन देसाई की फिल्मों मे अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया था।
राजेश खन्ना के बारे में कहा जाता है कि वो अक्सर अमिताभ बच्चन की सफलता को लेकर नाखुश रहते हैं और ईष्या की भावना में कुछ न कुछ ऐसा बोल जाते थे। जो उस समय हेडलाइन्स बन जाया करती थी लेकिन इस तरह की खबरों पर सदी के महानायक अमितभा बच्चन ने कभी रिएक्ट ही नहीं किया था। 1981 में प्रकाश मेहरा की लावारिस फिल्म रिलीज हुई। तो बेहद ही कामयाब रही। इस फिल्म का एक गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुए था। जिसमें अमिताभ बच्चन ने साड़ी के अलावा कई गेटअप्स कैरी किया था। गाने के बोले थे मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। इस गाने की सफलता को लेकर जब हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार से पुछा गया था। तब उन्होने इस पर अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि मैं सिर्फ पैसों के लिए ऐसी वाहियात चीजें कभी नहीं करूंगा। मैं अपने सम्मान से समझौता नहीं करता।
1982 में दिए राजेश खन्ना के एक इंटरव्यू को कोट करते हुए यासिर उस्मान ने राजेश खन्ना के ऊपर लिखी अपनी किताब राजेश खन्ना भारत के पहले सुपर सितारे के अनसुने किस्से में इस बात का जिक्र किया था। राजेश खन्ना ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि मैं अपने आत्मसम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करूंगा। न ही मैं साड़ी पहनूंगा और न ही मैं सिर्फ पैसों के लिए मेरे अंगने में जैसा गाना करना पसंद करूंगा। इसी दौर में कालिया,याराना और नसीब जैसी हिट फिल्मों ने सदी के महानायक को सभी चहेता स्टार बना दिया था। जबकि राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप हो रही थी। उनकी कुदरत ने कुछ खास नहीं किया पर अवतार जरूर कामयाब रही थी।
आपको बता दें कि दोनों सितारों ने पहली बार ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आनंद में स्क्रीन शेयर किया था। तब अमिताभ बच्चन नये नये थे लेकिन उन्होने अपनी एक्टिंग से सभी का ध्यान खींचा था। बावजूद इसके उन्हे काफी संघर्ष करना पड़ा था। आनंद के बाद दोनों फिल्म नमक हराम में नजर आए थे। कहते हैं कि नमक हराम देखकर राजेश खन्ना को एहसास हो गया था कि उनका टाइम अब खत्म हो गया है। उन्होने इस बारे में ऋषिकेश मुखर्जी से कहा भी था कि अब दुनिया एक नये सितारे को देखेगी। लगता है कि मेरा समय अब खत्म हो गया है।

