जब अपनी दूसरी फिल्म में ही Rajesh Khanna ने Asha Parekh से बात नहीं की, आशा पारेख को आ गया था काफी गुस्सा, फिल्म की डेट्स को देने से मना कर दिया था, लेकिन फिर पता चला…

When Rajesh Khanna Did Not Talk To Asha Parekh: बॉलीवुड के पहले मेगास्टार राजेश खन्ना जोकि अपने बेबाक अंदाज को लेकर जाने जाते थे। राजेश खन्ना काफी अंतर्मुखी प्रकार के व्यक्ति थे। राजेश जिन्होंने बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री आशा पारेख के साथ 70 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था, लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती थी। राजेश ने अपने करियर की दूसरी फिल्म ‘बहारों के सपने’ भी आशा पारेख के साथ ही की थी। लेकिन इस फिल्म के दौरान आशा पारेख को राजेश खन्ना पर गुस्सा भी आ गया था और वे इस फिल्म को छोड़ना भी चाह रही थी। लेकिन जब उन्हें राजेश खन्ना के व्यक्तित्व के बारे में पता चला, तो आशा अपना गुस्सा भूल गई। 

आशा पारेख ने  जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैम्प्स में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि, ‘’क्योंकि ‘बहारों के सपने’ उनकी दूसरी फिल्म थी, तो वो थोड़ा सा झेपते थे मुझसे । और एक बार ऐसे हुआ कि वो सेट के बाहर खड़े थे तो मैं काफी खुश होकर उनसे मिलने पहुंची। वैसे उनका असली नाम राजेश खन्ना नहीं बल्कि जतिन था। तो मैंने कहा हैलो करूं, तो वो एकदम से मुड़ गए। इतना बेइज्जती भरा महसूस हुआ कि एक लेडी हैलो करने जा रही है, उन्होंने मुंह फेर लिया। मुझे बड़ा गुस्सा, मैंने अंदर जाकर नासिर हुसैन (इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर) से कहा कि अगले महीने की डेट्स नहीं मिलेंगी आपको। वैसे भी मैं ‘बहारों के सपने’ करने वाली नहीं थी, इस फिल्म को नंदा जी करने वाली थी किसी वजह से उन्होंने पिक्चर नहीं की।’’

आशा पारेख ने आगे इसी बारे में बताते हुए कहा था कि, मैंने कहा कि मैं सारी डेट्स कैंसल कर दूंगी। उन्होंने मुझसे क्या हुआ? मैंने कहा मैं हैलो करने गई और इन्होंने मुंह ही मोड़ दिया। फिर नासिर साहब ने उनसे जाकर कहा कि यह क्या किया तुमने जतिन, तो राजेश बोले क्या हुआ सर?  उन्होंने कहा कि वो विश कर रही है और तुम मुंह फेर लेते हो। अब हुआ क्या होगा कि वो नए-नए आए थे, तो उसकी वजह से शायद मुझसे घबरा रहे हो या पता नहीं क्या था? लेकिन उनका नेचर बहुत ही कम बोलने वाला था।’’आशा ने यह भी बताया था कि फिर राजेश खन्ना की उनकी दोस्ती शुरू हुई, लेकिन वे हमेशा ही कम बोलते थे। 

ये भी पढ़ें: Dharmendra बोले इस पीढ़ी के किसानों पर गर्व है, फैन बोला बस गर्व करते रहना कभी उनके काम मत आना

Latest Posts

spot_img

you may like