जब Sharmila Tagore को इस बंगाली अभिनेता ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, एक्ट्रेस आज भी नहीं भूल पाई वो घटना!

प्रोसेनजीत बंगाली फिल्मों के एक मशहूर अभिनेता है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

70-80 के दशक की हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भला कौन नहीं जानता? शर्मिला टैगोर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री रही है जिन्होंने बिकनी पहनने का आत्मविश्वास दिखाया था। ऐसे में उन्हें इंडस्ट्री की पहली ‘बिकनी गर्ल’ भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में काम करने के दौरान अभिनेत्री के साथ कई ऐसी घटनाएं हुई जो यादगार भी थी तो थोड़ी दुखद भी थी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं अभिनेत्री से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब उन्हें एक अभिनेता ने सरेआम थप्पड़ मार दिया था। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा मामला?

इस फिल्म के सेट पर हुई थी घटना
दरअसल, यह बात उन दिनों की है जब शर्मिला टैगोर बॉलीवुड के साथ-साथ बंगाली इंडस्ट्री में भी एक्टिव थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी बीच उन्होंने मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के साथ भी काम किया। बिस्वजीत चटर्जी और शर्मिला टैगोर की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। इन दोनों की फिल्म ‘प्रभात रंग’ और ‘रात फिर ना आएगी’ जैसी फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इन दोनों ही फिल्मों में बिस्वजीत और शर्मिला टैगोर की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। इसी बीच बिस्वजीत अपने बेटे प्रोसेनजीत चैटर्जी को सेट पर लेकर गए थे। बता दे प्रोसेनजीत चैटर्जी जो अब एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं उन दिनों चार-पांच साल की उम्र के रहे होंगे। वह अपने पिता के साथ फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे थे।

अभिनेता ने खुद सुनाया किस्सा
इसी बीच शर्मिला टैगोर और बिस्वजीत के साथ एक सीन होता है जिसमें शर्मिला बिस्वजीत को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। यह नजारा नन्हे प्रोसेनजीत देखते हैं और लंच ब्रेक के दौरान जब शर्मिला टैगोर उन्हें अपनी गोद में उठाती है तो वह भी शर्मिला को सभी के सामने थप्पड़ जड़ देते हैं। बता दे प्रोसेनजीत ने इस बात का खुलासा हाल ही में अपनी 50वीं फिल्म ‘अजोज्ञो’ के प्रमोशन के दौरान किया।

प्रोसेनजीत के मुंह से यह बातें सुनकर हर कोई हंसने लगा। प्रोसेनजीत ने बताया कि आज भी जब वह शर्मिला टैगोर से मिलते हैं तो वह इस घटना को याद करती है। शर्मिला कहती है कि, “तुमने मुझे थप्पड़ मारा क्योंकि मैंने तुम्हारे पिता को थप्पड़ मारा था।” बता दे प्रोसेनजीत बंगाली फिल्मों के एक मशहूर अभिनेता है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Katrina ने Salman Khan से नहीं की शादी? इस कारण एक-दूजे से हुए थे अलग!

Latest Posts

spot_img

you may like