Bobby Deol ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उसने पूछा था कि फिल्म का हीरो तुम्हारे साथ काम करना चाहता है कि नहीं, बोले  Red Chillies ने मुझे हमेशा अच्छा काम दिया है

When producer asked Bobby Deol if hero of film will work with him: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता बॉबी देओल जोकि इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, उन्होंने बताया है कि संघर्ष के दिनों में उन्होंने प्रोड्यूसर्स के पास जा-जा जाकर काम मांगा था। बॉबी के पास जब कम नहीं था और बॉबी अपना कमबैक करना चाह रहे थे, तो उन्हें कई लोगों की कड़वी बातें भी सुननी पड़ी। इसी बीच बॉबी ने बताया है कि जब एक प्रोड्यूसर के पास काम मांगने गए थे, तो उस प्रोड्यूसर उनसे पूछा था कि क्या फिल्म का हीरो उनके साथ काम करेगा?

बॉबी ने इस बारे में हाल ही में’ कॉफी विद करण 8’ में बताया। बॉबी ने इस बारे में करण जौहर को  बताते हुए  कहा कि, ‘’मैं गया हूं और बहुत से लोगों से मिला हूं और मैंने खुद से कहा, ‘मैं जाऊंगा और लोगों से मिलूंगा और उन्हें बताऊंगा कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं।’ मैं आपके के पास भी आया था। आपने अभी भी मेरे साथ काम नहीं किया है।” इसपर करण ने जवाब देते हुए कहा कि, “हमने एक साथ एक फिल्म की है।”

आगे बॉबी ने कहा कि, ‘’इस इंडस्ट्री में, उन्हें आपकी ज़रूरत केवल तभी होती है जब आप उनके काम आते हैं और यह मैं पहले कभी नहीं समझ पाया था। मैं गया और बहुत से लोगों से मिला। एक बार, एक प्रोड्यूसर मुझे एक फिल्म के लिए चाहते था। लेकिन उन्होंने कहा, “नहीं, आपको फिल्म के मेन स्टार को फोन करना होगा और पूछना होगा कि क्या उस व्यक्ति को आपको साथ काम करने मे कोई दिक्कत तो नहीं है? तो इस तरह की चीजें मेरे जीवन में घटित हुई हैं। इसने मुझे कमजोर नहीं बनाया, वास्तव में इसने मुझे मजबूत बनाया है।” 

अंत में बॉबी ने यह भी बताया कि शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने उन्हें काफी अच्छा काम दिया है। बॉबी ने कहा कि, ‘’मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसका मतलब यह नहीं है कि चीजें आसानी से हो गई। जैसे ‘क्लास ऑफ 83’ एक प्रोजेक्ट था, मैं हमेशा उस तरह के प्रोजेक्ट करना चाहता था, लेकिन मुझे कभी नहीं मिलता था। जब मुझे वह मिला, तो मुझे लगा कि मेरा रेड चिलीज़ के साथ एक रिश्ता है। इसकी शुरुआत क्लास ऑफ 83 से हुई और अब आर्यन का शो है। और फिर मैंने लव हॉस्टल किया। उन्होंने मुझे हमेशा अच्छा काम दिया है।’’

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने कहा कि मैंने Akshay Kumar से कहा था कि OMG 2 को Gadar 2 के साथ रिलीज मत करो, लेकिन उन्होंने बोला नहीं…

Latest Posts

spot_img

you may like