बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपनी धाक जमा चुकी पापुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यानी की 18 जुलाई को ही अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर उन्होंने खूबसूरत तस्वीर भी साझा की। प्रियंका चोपड़ा एक इंटरव्यू में शामिल हुई थी जहां पर उन्होंने अपने पहले प्यार का जिक्र किया और साथ ही बताया कि वह रंगेहाथ पकडा भी गई थी। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के पहले प्यार के बारे में..
मौसी ने पकड़ा था रंगेहाथ
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, “उसका नाम बॉब (बदला हुआ) था और हम दोनों नॉर्थ सेंट्रल हाई स्कूल में पढ़ते थे, जहां वह दसवीं क्लास में था। उसके साथ डेटिंग वाकई बहुत मुश्किल काम था और मैं उसके प्यार में बुरी तरह से डूब गई थी। वह लड़का यूनिवर्सिटी फुटबॉल खेलता था, उसका जीपीए बहुत ऊंचा था और उसमें वो सब कुछ था जो हाई स्कूल में बच्चे सपनों में देखा करते हैं।”
उन्होंने इसके आगे बताया कि, ‘वो मेरे साथ मेरी अगली क्लास तक भी जाता। फिर हम उस पॉइंट पर पहुंच गए जहां हम क्लास के पैसेज में एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहते। एक दिन उसने अपने गले की सोने की चेन उतार कर मेरे गले में डाल दी। मुझे लगा, हे भगवान।।। हम शादी करने वाले हैं।'”
3 बार पकड़ाई थी प्रियंका
इसी बीच एक्ट्रेस को उनकी मौसी ने पकड़ लिया। प्रियंका ने बताया कि, वह एक नहीं बल्कि 3 बार रंगेहाथ पकड़ा गई थी। इसके बाद प्रियंका को भारत पहुंचा दिया गया जहां पर उन्होंने 11वीं क्लास के लिए बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। इसके बाद ही प्रियंका चोपड़ा ‘मिस वर्ल्ड’ बनी और दुनिया भर में छा गई। हाल ही में प्रियंका को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। यहां पर वे अपने पति निक जोनास के साथ नजर आई थी और उन्होंने जमकर इंजॉय किया था।
ये भी पढ़ें: जब Priyanka Chopra की लचक अच्छी न होने के कारण Andaaz की शूटिंग को रोकना पड़ा

