पति की दूसरी शादी में शामिल हुई थीं Pooja Bedi, माता-पिता के तलाक से खुश थीं बेटी अलाया, किया खुलासा!

जा बेदी ने फिल्मों में काम करने के दौरान ही साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर बेटी अलाया इब्राहिम फर्नीचरवाला का जन्म हुआ।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस पूजा बेदी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण काफी सुर्खियों में रही। वह अपने पिता कबीर बेदी की तरह खास मुकाम तो हासिल नहीं कर पाई लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी से छुपी नहीं है। बोल्ड फोटोशूट से लेकर बोल्ड विज्ञापन तक ऐसे उन्होंने कई कांड किए जिनकी वजह से वह विवाद का भी हिस्सा रही। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की जल्द ही शादी भी टूट गई। इस पर उनकी बेटी आलिया फर्नीचरवाला ने कई खुलासे किए।

बच्चों के बाद टूट गई थी पूजा बेदी की शादी
दरअसल, पूजा बेदी ने फिल्मों में काम करने के दौरान ही साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचा ली। इसके बाद उनके घर बेटी अलाया इब्राहिम फर्नीचरवाला और उमर फर्नीचर वाला का जन्म हुआ। बता दे कुछ दिनों के बाद ही पूजा बेदी ने अपनी एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। फिर इसी बीच उनका अपने पति से भी तलाक हो गया। अब वही उनकी बेटी आलिया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में नाम कमा रही है।

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान अलाया ने अपने माता-पिता की शादी के बारे में खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां पिता की दूसरी शादी में भी शामिल हुई थी। अलाया का कहना है कि रिश्ते खराब होने की वजह है कि मेरे माता-पिता जल्दी ही अलग हो गए और अब यह दोनों अलग होने के बाद भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। मैं इससे खुश हूँ

पति की दूसरी शादी में शामिल हुई थीं पूजा
अलाया ने कहा कि, “मेरे माता-पिता तलाक के बाद अलग-अलग रास्ते जा रहे थे, लेकिन मैं उन्हें हर समय देखती थी, वे एक-दूसरे के साथ बहुत-बहुत दोस्ताना थे। आज तक वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मेरी मां मेरे पिता की दूसरी शादी में शामिल हुई थीं और मैं अपनी सौतेली मां के बेहद करीब हूं। मेरी मां और सौतेली मां भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मेरा सौतेला भाई, जिसे मैं सौतेला भाई कहने से भी नफरत करती हूं क्योंकि वह मेरा भाई है।

हमारे पिता एक ही हैं और मां अलग हैं, वह मेरे दिल के टुकड़े की तरह है। इसलिए मैं ऐसी लाइफ के बारे में नहीं सोच सकती जहां मेरे माता-पिता एक साथ रहे हों। मेरी लाइफ में मेरी सौतेली मां और भाई न होते, ये मेरे लिए बेतुकी बात है। मेरे लिए ये हमेशा एक बड़ी पॉजिटिव बात रही है कि मेरे माता-पिता का तलाक हो गया। वे दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं।” अलाया ‘बड़े मियां छोटे मियां’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: बड़े रंगीन मिजाज के हैं Kabir Bedi, रहे कई अफयेर, रचाई 4 शादियां, बेटी की उम्र की लड़की को बनाया पत्नी!

Latest Posts

spot_img

you may like