Mithun Chakraborty को Mrigayaa फिल्म की सफलता का चढ़ गया था नशा, बेस्ट एक्टर का National Award पाकर खुद को समझने लगे थे Al Pacino

दादासाहेब फालके पुरस्कार विजेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी पहली ही फिल्म मृगाया के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीता था। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने अल पचीनो को लेकर बड़ी बात बताई है

When Mithun Chakraborty Started Acting Like Al Pacino: फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आजकल काफी सुर्खियों में हैं। भारत सरकार ने अभिनेता को इस साल का दादासाहेब फालके पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके बाद से एक्टर की चर्चा हर जगह हो रही है। वैसे बात जब मिथुन दा के फिल्म करियर की होती है। तब मिथुन दा के उन फिल्मों का जिक्र करना लाजमी हो जाता है कि जिनके लिए उन्हे पुरस्कृत किया गया था, लेकिन दूसरे बड़े सितारों के स्टारडम के आगे मिथुन चक्रवर्ती का जलवा फीका पड़ जाता है। भारत सरकार द्वारा उन्हे दादासाहेब फालके पुरस्कार देने की घोषणा के बाद से ही उन्हे बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। खुद बंगाली बाबू ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। मिथुन दा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होने अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके बाद उनपर स्टारडम का नशा छा गया था।

Mithun Chakraborty ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद उनमें काफी बदलाव आ गया था। वो अपने आप को बहुत बड़ा एक्टर समझने लगे थे। एक्टर ने आगे कहा कि उन्हे लग रहा था कि वो मशहूर हॉलीवुड एक्टर अल पचीनों की तरह एक्टिंग कर रहे हैं। उनका एटीट्यूट बदल गया था। ये देखकर एक प्रोड्यूसर ने उन्हे बोला गेट आउट। बाद में मुझे अपनी गलती का ऐहसास हुआ। एक्टर ने आगे कहा कि मेरा सफर बहुत कठिन रहा है। मैंने बहुत कोलकाता और फिर मुंबई में बहुत परेशानियां झेली हैं।

दादासाहेब फालके पुरस्कार विजेता एक्टर ने इंडिया टूडे को दिए इस इंटरव्यू में आगे कहा कि बहुत से लोगों ने मुझसे कहा कि आप अपनी बायोग्राफी क्यों नहीं बनाते हैं। इस पर मैं कहता हूं नहीं, क्योंकि मेरी कहानी लोगो को प्रेरित नहीं करेगी, उन्हें नैतिक रूप से नीचे कर देगी। जो युवा लड़के संघर्ष करते हैं उनका हिम्मत तोड़ देगी। यह इतना कठिन, इतना भयावह, इतना दर्दनाक है। मैं कोलकाता की एक अंधी गली से आया था और मुंबई में भी बहुत कठिन संघर्ष देखा था। किसी दिन मुझे खाना नहीं मिलता था और मैं कभी-कभी फुटपाथ पर सो जाता था।

आपको बता दें कि मृगाया के बाद मिथुन चक्रवर्ती को दो और नेशनल फिल्म अवार्ड मिले। उनकी फिल्म डिस्को डांसर को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि रूस और चीन में पसंद किया गया था। राज कपूर के बाद मिथुन चक्रवर्ती ऐसे पहले एक्टर थे जिनकी फिल्म डिस्को डांसर को विदेशों में इतना प्यार मिला था। बप्पी लहरी के संगीत के जादू में यूथ जमकर उन दिनों नाचा करता था और आज भी जब इस फिल्म को लोग देखते हैं, तो पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। मिथुन इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन कभी कभार वो किसी फिल्म में नजर आ जाते हैं। कुछ रिएलटी शोज में भी उन्हे देखा जा चुका है। एक्टर फिलहाल राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है।

ये भी पढ़े: Aadesh से पहली मुलाकात को यादकर इमोशनल हो गई Vijayta Pandit, बोली मां ने कहा शादी कर ले, करण मिट्ठू है ये, तेरे बच्चे…

Latest Posts

spot_img

you may like