जब Meenakshi Seshadri ने कहा विवाह से शक्ति जागृत होती और इससे बच्चों को कुछ सिखाया जा सकता है, लिव-इन और अफेयर को बोला था पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा

When Meenakshi Seshadri Said Marriage Awakens Power: बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक की स्टार अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जिन्होंने कई वुमन ओरिएंटेड फिल्मों में काम किया था। मीनाक्षी ने ‘स्वाति’, ‘औरत तेरी यह कहानी’, ‘घर हो तो ऐसा’ और ‘दामिनी’ जैसी हिट वुमन ओरिएंटेड फिल्मों में काम किया था। मीनाक्षी ने इन फिल्मों के जरिए भारतीय समाज में व्याप्त महिलाओं की स्थिति के बाेर में बताया था। मीनाक्षी ने महिलाओं की स्थिति और भारतीय संस्कृति को लेकर काफी स्पष्ट थी। मीनाक्षी ने 90s में दिए एक इंटरव्यू में महिलाओं की स्थिति, विवाह, लिव-इन और अफेयर पर अपने विचार साझा किए थे, जिसमें उन्होंने विवाह को एक श्रेष्ठ रिवाज बता दिया था। 

हाल ही में ‘बॉबी टॉक्स सिनेमा’ ने मीनाक्षी का यह इंटरव्यू में अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। इस इंटरव्यू में मीनाक्षी भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा था  कि, ”आज के समाज में और पहले के समान में महिलाओं की पोजीशन में काफी अंतर आ गया है। मेरे हिसाब से प्राचीन काल में हम महिलाओं को लेकर काफी जागरूक और एडवांस्ड थे। लेकिन मुझे बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि 20वीं शताब्दी में हम आगे जाने की बजाय काफी पिछड़ गए हैं। शहरी महिलाओं को तो बाहर निकलने की अनुमति है, लेकिन 80 प्रतिशत महिलाएं अभी भी बहुत दुखद अवस्था में हैं।’’

मीनाक्षी ने लिव-इन और अफेयर के विपरीत विवाह को श्रेष्ठ भी बताया था। मीनाक्षी ने लिव-इन, अफेयर और विवाह पर अपने विचार रखते हुए कहा था कि, ”आम जनता है उन्हें आज भी शादी वो ही मायने रखती है, जो पहले रखती थी। सिर्फ जो मॉडर्न पॉपुलेशन है जो हमारी शहरों में रहती है और जो सिर्फ 20 प्रतिशत है, उनके लिए शादी, तलाक, रिमैरिज या लिव-इन और अफेयर या  संकीर्णता बहुत आम हो गए हैं। और जो यह पाश्चात्य संस्कृति का हिस्सा है वो भी आ गया है हमारे देश में, जैसे विश्व में सब एक-दूसरे के निकट आ रहे हैं, तो जाहिर है कि भारत बहुत दिनों तक भारत नहीं रहेगा काफी कुछ विदेशी भी हो जायेगा। लेकिन यह कहां तक सही है या कितना गलत है उसपर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहूंगी। लेकिन मेरे ख्याल से विवाह एक ऐसा बंधन है, एक ऐसी चीज है जिससे लोगों में शक्ति जागृत होती है। मेरे ख्याल से सहनशीलता और अपने बच्चों को कुछ सिखाने, विचार बताने की सारी चीजें शादी में ही व्याप्त होती हैं।’’

ये भी पढ़ें: Meenakshi Seshadri ने कई सालों बाद Subhash Ghai से की मुलाकात, क्या सुभाष अब मीनाक्षी के साथ कोई फिल्म बना रहे हैं?

Latest Posts

spot_img

you may like