‘सुरों की देवी’ कहे जाने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर को भला कौन नहीं जानता? लता मंगेशकर भारत का एक ऐसा नाम है जिनका क्रेज बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चों तक में रहा है। उन्होंने हर भाषा में गाने गाए और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी रही है, उनके पास सबसे ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड भी है। यदि साफ़ शब्दों में कहे तो लता मंगेशकर दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर दोबारा इसी तरह का जन्म नहीं लेना चाहती। उनका मानना था कि यदि ईश्वर उन्हें दूसरा जन्म दे तो लता मंगेशकर के रूप में बिल्कुल ना दे। तो चलिए जानते हैं ऐसा सिंगर ने क्यों कहा था?
क्या बोली थीं लता मंगेशकर?
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का एक पुराना वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक इंटरव्यू वीडियो है जिसमें कोई लता दीदी से पूछता है कि, अगर आपको अगला जन्म मिला तो आप क्या बनना चाहेंगे या फिर से लता मंगेशकर ही बनना चाहेंगे? इस वीडियो में लता मंगेशकर पहले थोड़ा मुस्कुराती है और दर्द भरी आवाज में कहती है कि यदि उन्हें दोबारा मानव जीवन मिले तो उन्हें लता मंगेशकर का जीवन ना मिले। छोटे से घर में जम चाहती है लेकिन लता मंगेशकर के रूप में उन्हें दूसरा जन्म नहीं चाहिए। इस वीडियो में लता मंगेशकर का दर्द साफ झलक रहा है।
जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर ऐसा क्यों? तो उन्होंने कहा कि, “मुझे अगला जन्म ना मिले तो अच्छा है। लेकिन अगर अगला जन्म मेरा हुआ भी तो मैं लता मंगेशकर नहीं बनना चाहूंगी। लता मंगेशकर की जो तकलीफें हैं वो उसको ही पता हैं।”
बचपन से था गायिकी शौक
बता दे, लता मंगेशकर को बचपन से ही गायकी का शौक था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी और कोंकणी क्लासिक सिंगर थे। यही वजह थी कि लता मंगेशकर का भी गायकी की तरफ रुझान रहा। बहुत छोटी सी उम्र में लता मंगेशकर ने गाना गाना शुरू कर दिया था। वह साल 1945 में मुंबई आई थी और साल 1946 में उन्हें पहला गाना मिला। इसके बाद तो वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सबसे सफल सिंगर बनी। बता दे 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनके गाने हमेशा हमारे बीच रहेंगे।
ये भी पढ़ें: बाकी फ़िल्मी सिंगर की तरह शादियों में नहीं गाती थीं Lata Mangeshkar, 8 करोड़ के ऑफर पर भड़क गई थी गायिका!

