जब नशे में धुत Hrithik ने सरेआम Kangana संग किया था लिपलॉक, देखती रह गई थी पत्नी सुजैन!

ऋतिक ने पहली फिल्म हिट होने के बाद गर्लफ्रेंड सुजैन खान के साथ शादी रचा ली। कपल की शादी साल 2000 में हुई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ऋतिक रोशन भले ही मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथअपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। एक समय पर ऋतिक का नाम पापुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जुड़ा था और उनकी कुछ निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। तो आईए जानते हैं ऋतिक और कंगना के अफेयर के बारे में…

डेब्यू फिल्म के बाद ऋतिक ने कर ली थी शादी
सबसे पहले हम आपको बता दें कि, ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म उनके करियर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वह पहली फिल्म से बॉलीवुड दुनिया में सुपरस्टार बन गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जहां सितारे अपनी पहली फिल्म के बाद अपने करियर पर फोकस करते हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म हिट होने के बाद लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान के साथ शादी रचा ली। कपल की शादी साल 2000 में हुई थी, इसके बाद इनके घर दो बेटों का जन्म हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ऋतिक और सुजैन के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2014 में यह दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए।

कंगना को डेट करने लगे थे ऋतिक?
सुजैन खान और ऋतिक रोशन के तलाक का सबसे बड़ा कारण पापुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत को बताया जाता है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, शादी में रहते हुए ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को डेट किया और कई तरह की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में ऋतिक, कंगना रनौत को ‘किस’ करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कंगना और ऋतिक की एक तस्वीर काफी सुर्खियों में रही जिसमें वह अपनी पत्नी सुजैन खान के सामने ही कंगना को किस करते हुए दिखाई दिए थे। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान ऋतिक नशे में थे। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद काफी बवाल देखने को मिला था।

बुरी तरह ट्रोल हुए थे ऋतिक-कंगना
कहा जाता है कि इसके बाद ही ऋतिक और सुजैन खान के रिश्ते में दरार आ गई थी। हालांकि, दोनों के अलग होने की असल सच्चाई क्या है? यह कोई नहीं जानता, लेकिन हमेशा यह कहा जाता है की ऋतिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से दोनों पति-पत्नी अलग हो गए। इस दौरान कंगना और ऋतिक को खूब ट्रोल किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक भले अपनी पत्नी से अलग हो गया हो, लेकिन आज भी इन दोनों को एक साथ देखा देखा जाता है और दोनों अच्छे दोस्त की तरह दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब इनके बच्चों को माता-पिता की जरूरत होती तो अक्सर यह दोनों साथ नजर आते हैं। कई बार इन्हें एक साथ वेकेशन पर भी जाते देखा गया है।

ऋतिक की अपकमिंग फिल्म
बात करें ऋतिक की वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्द फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। यह पहला मौका होगा जब दीपिका और ऋतिक को एक साथ देखा जाएगा। ऐसे में उनकी इस फिल्म के लिए फैंस भी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Box Office पर कब्जा जमाएगी Hrithik की ये 7 धांसू फिल्में, एक फिल्म का है फैंस को सालों से इंतजार

Latest Posts

spot_img

you may like