Sunny Deol के ऑन स्क्रीन बेटे Utkarsh Sharma ने जब तोड़ दी थी Salman Khan की नाक, जानिए फिल्म Veer की शूटिंग का मजेदार किस्सा

फिल्म वीर के सेट पर शूटिंग के वक्त सलमान खान के नाक में चोट लग गई थी और वो घायल हो गए थे। तो आइए जानते हैं सलमान खान को ये चोट कैसे लगी थी

When Utkarsh Sharma Broke Salman Khan Nose: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 से निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा अपनी नई पारी का आगाज़ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में भी गदर की तरह ही उत्कर्ष शर्मा सनी देओल के बेटे जीते का किरदार प्ले कर रहे हैं। गदर 2 में हमें पिता और पुत्र के बीच की अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। गदर एक प्रेम कथा से ही उत्कर्ष ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। गदर 2 से पहले उत्कर्ष की जीनियस फिल्म बतौर लीड एक्टर रिलीज हो चुकी है। जिसमें उत्कर्ष ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया था।

इससे पहले उत्कर्ष सलमान खान और जरीन खान की लीड भूमिका वाली फिल्म वीर में बतौर सहायक काम किया था। इस फिल्म के शूटिंग सेट पर उत्कर्ष को सभी बहुत प्यार से करते थे। सलमान खान भी उत्कर्ष की यहां हौसलाअफजाई भी करते थे और उनके एक्टिंग के लिए दबंग खान ने प्रेरित भी किया है। वीर के सेट की शूटिंग के दौरान एक ऐसा किस्सा भी हुआ था। जिसमें सलमान खान घायल हो गए थे। हालाकि वो चोट बहुत ही मामुली थी पर चोट तो चोट ही होता है। जानते हैं ये चोट किसकी वजह से लगी थी। ये चोट गदर 2 के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा की वजह से लगी थी।

लहरें के साथ बातचीत में अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि फिल्म वीर के सेट पर उनके साथ सभी मजाक किया करते थे। जब भी वेनिटी वैन से सलमान खान को बुलाना होता था। मुझे ही सब भेजते थे। एक बार सलमान खान सर के एक क्लोप अप सीन की शूटिंग होने वाली थी और मैं क्लैप दे रहा था। जल्दी जल्दी में या यूं कहें कि घबराहट में मैंने क्लैप सलमान सर के नाक पर मार दिया था। जिससे उनकी नाक में चोट लग गई थी। हालाकि सलमान खान सर ने ज्यादा रियक्ट नहीं किया लेकिन फिर भी मैं इससे बहुत डर गया था। पर मेकअप दादा ने सब संभाल लिया था।

उत्कर्ष शर्मा की अब गदर 2 रिलीज होने वाली है। जिसमें सनी देओल के साथ ही उत्कर्ष शर्मा के भी एक्शन सीन्स हमें देखने को मिलेगा। इस फिल्म में उत्कर्ष अपनी ऑन स्क्रीन मां अमीषा पटेल सकीना की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित रहता है क्योकि वो बचपन में काफी कुछ घटते हुए देख चुका था। उत्कर्ष के साथ इस फिल्म में उनकी प्रेमिका के तौर पर सिमरत कौर अपनी अदाओं का जादू बिखेरेंगी। तो गदर 2 के धमाल को थियटर में देखने के लिए तैयार हो जाइए।

ये भी पढ़े: Sunny Deol ने पिता Dharmendra और Shabana Azmi के किसिंग सीन पर दिया रियक्शन, पिता से इस बारे में कैसे बात करें

Latest Posts

spot_img

you may like