जब महिला डायरेक्टर ने Ranveer Singh की सबके सामने पेंट उतार दी, उस  दौरान Nakuul Mehta और Richa Chadha भी थे मौजूद 

When The Female Director Took Off Ranveer Singh  Pants in Front Of Everyone: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह जोकि अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बताया है कि एक बार एक महिला डायरेक्टर ने सबके सामने उनकी पेंट उतारवा दी थी। रणवीर ने बताया है कि यह बात उन दिनों की है जब वे एक थियेटर ग्रुप में काम कर रहे थे और एक्टिंग सीख रखे थे। 

रणवीर इस बात के बारे में हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में रैपिड फायर राउंड में बताया है। करण ने रणवीर से रैपिड फायर राउंड में पूछा कि ‘किसी निर्देशक द्वारा आपको अब तक कही गई सबसे कठोर बात।’ इसपर रणवीर ने इस पेंट उतारने वाले हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मुझे याद है कि जब मैं थियेटर में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहा था, तब एक महिला डायरेक्टर थीं। और मुझे उसने बहुत गहरा सदमा पहुंचा था, क्योंकि  उन्होंने  स्टेज पर पूरी क्लास में सबके सामने मेरी पेंट उतरवा दी थी। इस क्लास में ऋचा चड्ढा, नकुल मेहता, पूजा सरूप और मेगा बर्मन थी। और बहुत सारे एक्टर्स थे और मैं भी स्टेज पर था, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि, ‘मेरे स्टेज से उतरो। तुम अपने लिए किस प्रकार की चीजें चुन रहे हो? तुम आँखों में धूल झोंक रहे हो। तुम्हें पता है कि तुम बॉलीवुड के लिए बने हो। हाँ, तो मैंने उस आलोचना को एक पुष्टि के रूप में लिया और आज मैं यहाँ हूं।”

वैसे रणवीर के साथ जितने भी इस थियेटर क्लास में थे, आज वे सभी सफल अभिनेता है। नकुल मेहता टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, तो वहीं ऋचा चड्ढा भी बॉलीवुड की एक सफल और उम्दा अभिनेत्री हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह भी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं और उभरते हुए सुपरस्टार हैं।

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। रणवीर अब ‘डॉन 3’, ‘सिम्बा 2’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने Don 3 पर मिली आलोचना पर कहा कि, मुझे एक चांस तो मिलना ही चाहिए, क्योंकि इतने सालों तक..

Latest Posts

spot_img

you may like