Get Out बोलकर जब धर्मेंद्र ने मौसमी चटर्जी को पार्टी से कर दिया था बाहर, मुंह ताकती रह गई थी एक्ट्रेस!

मौसमी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस रही है जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ 'मेरा कर्म मेरा धर्म' और 'शहजाद' जैसी फिल्मों में काम किया है।

हिंदी सिनेमा के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के लिए भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। अक्सर धर्मेंद्र से जुड़े किस्से चर्चा का विषय रहते हैं। हेमा मालिनी से लेकर जया प्रदा जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्री के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट रही और इन अभिनेत्री के साथ उनके किस्से भी काफी पॉपुलर रहे। इन्हीं में से एक पापुलर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी को लेकर धर्मेंद्र से जुड़ा एक ऐसा किस्सा खूब वायरल हुआ था, जब वह उन पर बुरी तरह भड़क गए थे। तो चलिए जानते हैं क्या है मामला?

धर्मेंद्र के साथ किया काम
सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक पापुलर एक्ट्रेस रही है जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह धर्मेंद्र के साथ भी ‘मेरा कर्म मेरा धर्म’ और ‘शहजाद’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि मौसमी चटर्जी एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर की शुरुआत की है। जी हां.. शादी के बाद भी एक्ट्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी और वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हुई।

क्या थी घटना?
अपनी पहचान बनाने के बीच मौसमी धर्मेंद्र, जितेंद्र जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया करती थी। इसी बीच मौसमी एक पार्टी में शामिल हुई थी जहां पर धर्मेंद्र ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। दरअसल, इसका खुलासा खुद मौसमी चटर्जी ने किया।

मौसमी चटर्जी ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए बताया था कि, “वह मेरे ससुर जी के दोस्त थे। अगर वह कहीं मुझे पार्टी में अकेला खड़ा देखते तो मुझसे पूछते, ‘अकेली क्यों खड़ी हो, तुम्हारे पति कहां हैं? जाओ उसके साथ खड़ी हो। एक बार मेरे पति काम से कहीं बाहर गए हुए थे। मैं और मेरी दोस्त फिल्म के मुहुर्त के लिए गए थे। वह मुहुर्त बार में रखा गया था और वह जगह भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। मुझे भी वहां पर थोड़ा अजीब लग रहा था। तभी मैंने धर्म जी को उनके भाई के साथ आते देखा।”

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, “जैसे ही उन्होंने मुझे देखा, वह मेरी तरफ आए और पूछने लगे कि मैं वहां क्या कर रही हूं। मैंने अपनी दोस्त की तरफ इशारा किया और कहा, ‘मैं उसके साथ आई हूं। कुछ देर तो उन्होंने मुझे घूरा और फिर अपने भाई से कार लेकर मुझे घर छोड़ने के लिए कहा। धर्मेंद्र ने कहा, अभी जाओ यहां से, गेट आउट। ये देखकर लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री कितनी ज्यादा प्यारी है। यह कलाकारों से भरी हुई है और कलाकार भी बिल्कुल फूलों की तरह कोमल हैं।”

ये भी पढ़ें: B’Day: झेली पैसों की तंगी, काम के लिए खाई दर-दर की ठोकरें, फिर ‘राम’ बनकर मशहूर हुए Gurmeet Choudhary!

Latest Posts

spot_img

you may like