When The Co-Actor Did Not See Priyanka Chopra In The Scene, The Actress Stopped Shooting: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने ने एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं, उन्होंने बताया है कि उन्होंने कभी भी अपने को-एक्टर को उनपर कोई सीन इंपोज नहीं करने दिया है। प्रियंका ने कहा कि वे हमेशा एक सीन में अपने को-स्टार के साथ बराबरी की भागीदारी रखती हैं। लेकिन एक बार जब एक को-एक्टर ने उनपर एक सीन इंपोज करने की कोशिश की, तो अभिनेत्री ने उस सीन दोबारा शूट करवा दिया था।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारें में बताते हुए कहा कि, “यह मेरे साथ हुआ है। शूटिंग रुक गई थी, यह एक मोनोलॉग था.. मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं बताऊंगी, यदि आप अनुमान लगा सकते हैं। यह अभिनेता का एक मोनोलॉग था कि वो मेरे बारे में कैसा महसूस करता है, लेकिन उसने निर्णय लिया मेरी ओर देखना भी नहीं है। वह यह कर रहा था और मुझे अपनी लाइन बोलनी थी। लेकिन मैं नहीं कर सकी। इसलिए, मैं अंततः निर्देशक के पास गई और उनसे कहा, ‘मैं उस अभिनेता की प्रशंसा करती हूं जिसके साथ मैं काम कर रही हूं, लेकिन यह मेरे लिए वास्तव में कठिन है। मैं चाहती हूं कि मेरा कोस्टार देखे की मैं कैसे अपनी लाइने बोल रही हूं।’’
प्रियंका की इस बात को सुनकर निर्देशक ने उस दिन वो सीन नहीं शूट किया और सबकुछ सुलझाने के बाद अगले दिन इस सीन को शूट किया। प्रियंका ने कहा कि, ‘’हमने शूटिंग रोक दी, होटल वापस गए और सीन पढ़ा। हमने पढ़ने के दौरान एक सहयोगी माहौल बनाया और यह सीन अगले दिन शूट किया गया और यह बहुत अच्छा हुआ था। फिल्म बहुत अच्छी चली।’’ प्रियंका ने कहा कि वे इस मामले को डायरेक्टर के पास इसलिए लेकर गई, क्योंकि उन्हें अपने एक्टर्स से बुली होना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए उन्होंने इस मामले को प्यार से सुलझाया।
ये भी पढ़ें: Hrishikesh Mukherjee ने जब 90s की इस एक्ट्रेस की एक फिल्म देखी और बोला कि काश तुम 25 साल पहले आईं होती, तो हम…

