Lagaan की शूटिंग के दौरान जब निर्देशक Ashutosh Gowariker से खफा हो गए थे Aamir Khan, मूंछों को लेकर हो गई थी दोनों में लड़ाई?

कई लोगों ने आमिर खान को लगान न बनाने की सलाह दी थी, लेकिन तमाम जोखिमों को दरकिनार कर आमिर खान ने इस फिल्म में ना सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया

When Aamir Khan Was Upset With Ashutosh Gowariker: फिल्म अभिनेता आमिर खान का शुमार हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में होता है। वो अपनी फिल्मों के परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए उन्हे मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। आमिर खान फिल्म की कहानी से लेकर शूटिंग तक हर बारीकी पर कड़ी नजर रखते हैं और पूरा काम जब तक परफेक्ट नहीं होता, वो उसमें सुधार करते रहते हैं। भले ही आमिर खान की फिल्म को रिलीज होने में सालों लग जाए। इसी तरह की एक फिल्म लगान थी। जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। कई लोगों ने आमिर खान को लगान न बनाने की सलाह दी थी, लेकिन तमाम जोखिमों को दरकिनार कर आमिर खान ने इस फिल्म में ना सिर्फ एक्टिंग की, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया। फिल्म रिलीज के 24 सालों बाद भी, कुछ ना कुछ कहानियां निकलती रहती है। हाल ही में आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर एक और अनसुनी कहानी शेयर की है। जिसे हर कोई जानना चाहता है।

आमिर खान ने हाल ही में जस्ट टू फिल्मी नाम के एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में लगान को लेकर एक किस्सा शेयर किया है। आमिर खान ने कहा कि चूकि लगान अंग्रेजों के समय की कहानी थी। इसलिए गांव के लोग उस समय मूंछ वगैरह अक्सर रखते थे, लेकिन लगान फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर आमिर खान के मूंछ रखने के पक्ष में नहीं थे। वो अपने हीरो को क्लीन शेव देखना चाहते थे। आमिर का तर्क था कि चूंकि कहानी में हम दिखा रहे हैं कि गांव में पानी का अभाव है। ऐसे में हीरो रोज दाढ़ी कैसे बना सकता है, लेकिन आशुतोष को इस तर्क से कुछ लेना देना नहीं था और इसी बात को लेकर आमिर खान अपने निर्देशक से खफा भी हो गए थे। पर आखिरकार आशुतोष ने अपनी बातों से आमिर खान को राजी कर लिया था और बिना मूंछो के ही पूरी फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म जब 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था।

अभी कुछ साल पहले आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी ने इसे लेकर एक बीटीएस वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें आमिर खान शेविंग करते नजर आ रहे हैं और वो कह रहे हैं कि वो मूंछ नहीं बनाएंगे और आशु को दिखाएंगे कि इस लुक में फिल्म की शूटिंग करें। पर आशुतोष ने साफ इनकार कर दिया था। बीटीएस वीडियो में आप ये आसानी से देख सकते हैं। वीडियो में आमिर खान ने यह भी बताते दिख रहे थे कि उन्हें रोज़ शेविंग करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा, ‘एक तो बारिश नहीं है, खाने के मसले हैं, और यह शेव कर रहा है।’ आशुतोष ने बताया कि आमिर अक्सर उनके पास विभिन्न प्रकार की मूंछों के साथ आते थे। वीडियो के अंत में, आमिर मूंछ लगाकर अपने किरदार में डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं।

लगान और दिल चाहता है की कामयाबी पर आमिर खान ने इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री ने इन फिल्मों के बाद उन्हें एक नई रोशनी में देखना शुरू किया, और उन्हें ‘परफेक्टनिस्ट’ का टैग दिया क्योंकि वे उनके लिए किसी और नाम के बारे में नहीं सोच सके। आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चढ्ढा थी, जो सफल नहीं हो पाई थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें, तो तारे जमीन पर का सीक्वेल और सनी देओल के साथ एक फिल्म का नाम शामिल है। जो आने वाले सालों में रिलीज हो सकते है।

ये भी पढ़े: Aamir Khan की Ghulam ने Vikram Bhatt के डूबते करियर को दिया था सहारा, लगातार फ्लॉप देने से हर किसी ने काम करने से…

Latest Posts

spot_img

you may like