Vikram Bhatt Exclusive Talks On Ghulam: विक्रम भट्ट की पहचान बॉलीवुड में एक हॉरर फिल्म निर्माता-निर्देशक की रही है। वैसे बात अगर विक्रम भट्ट के करियर की करें, तो विक्रम भट्ट ने 14 साल की उम्र से ही फिल्मों बतौर सहायक काम करना शुरू कर दिया था। विक्रम भट्ट ने शुरूआती दौर में मुकुल आनंद,शेखर कपूर,महेश भट्ट आदि के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर कई सालों तक काम किया था। इसके बाद भट्ट कैंप ने ही विक्रम भट्ट को उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म दी और उस फिल्म का नाम था जानम। जानम में राहुल रॉय और पूजा भट्ट लीड रोल में थे, लेकिन ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। विक्रम भट्ट एक बार फिर से अपनी फिल्म तुमको मेरी कसम को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें ईशा देओल, अनुपम खेर व दूसरे कलाकार लीड रोल में हैं।
विक्रम भट्ट ने एक फ्लैशबैक वीडियो में लहरें से खास बातचीत की थी। जिसमें उन्होने बताया था कि बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म जानम थी। जानम के बाद उनकी मदहोश, गुनाहगार और बंबई का बाबू जैसी फिल्में रिलीज हुई थी, लेकिन ये सब फिल्में फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में विक्रम भट्ट के साथ कोई भी एक्टर काम करने को तैयार नहीं थी। सिर्फ एक्टर ही नहीं प्रोड्यूसर भी विक्रम भट्ट का नाम सुनकर बगले झांकने लगते थे। ऐसे में विक्रम भट्ट को एक बार फिर से मुकेश भट्ट का साथ मिला और उनके साथ उन्होने फरेब नाम की फिल्म निर्देशित की, जो कुछ हद तक कामयाब हुई थी। फरेब के बाद विक्रम भट्ट को फिर आमिर खान और रानी मुखर्जी की लीड भूमिका से सजी फिल्म गुलाम मिली और फिर गुलाम की कामयाबी ने विक्रम भट्ट को जबरदस्त कामयाबी दिलाई और वो आगे बढ़ते चले गए। इसके बाद कसूर, राज, आप मुझे अच्छे लगने लगे और आवारा पागल दीवाना जैसी कामयाब फिल्में रिलीज हुई थी, जो विक्रम भट्ट के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी।
लहरें से खास बातचीत में विक्रम भट्ट ने बताया कि उन पर फ्लॉप डायरेक्टर का ठप्पा लग गया था लेकिन फरेब और फिर गुलाम की कामयाबी ने उन्हे अच्छे मुकाम पर पहुंचा दिया था। गुलाम के खतरनांक ट्रेन सीन की शूटिंग के बारे में विक्रम ने बताया कि शूटिंग से पहले आमिर खान ने कई बार प्रैक्टिस की थी। पहले ट्रेन को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर प्रैक्टिस की और बाद में 35 व किमी पर। अब ये तय हुआ कि इसी पर फाइनल शूटिंग होगी। हालाकि सब डरे हुए थे, क्योकि सीन बहुत ही खतरनाक था। ट्रेन के सीन की जब शूटिंग शुरू हुई तो ट्रेन 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थे, बावजूद इसके आमिर खान ने वो सीन पूरा किया और कुछ ही सेकेंड के फासले से बाल बाल बच गए। विक्रम ने आगे बताया कि बाकी के सीन्स की शूटिंग के लिए उन्होने इफेक्ट का इस्तेमाल किया, क्योंकि बार बार वो आमिर खान की जान को खतरे में नहीं डाल सकते थे।
विक्रम भट्ट के साथ लहरें का ये पूरा इंटरव्यू देखने के लिए आप लहरें पॉडकास्ट का यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक पर भी देख सकते हैं। विक्रम भट्ट ऐसे निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होने कई कामयाब हॉरर फिल्में बनाई हैं। हालाकि बीच में विक्रम भट्ट की गाड़ी पटरी से उतर गई और निजी जिंदगी में भी कुछ अफेयर को लेकर वो विवादों में रहे थे। सुष्मिता सेन व अमीषा पटेल के साथ अफेयर की उनकी चर्चा ज्यादा होती है। बहरहाल विक्रम भट्ट की नई फिल्म तुमको मेरी कसम रिलीज हुई है। देखते हैं दर्शकों को ये फिल्म कितना पसंद आती है।

