मुझे अच्छे किरदार नहीं मिल रहे थे और मैं सिर्फ हीरो के साथ नाचना नहीं चाहती थी, इसलिए बॉलीवुड में फिल्में करना छोड़ दिया था: Ayesha Jhulka

Bollywood Ayesha Jhulka: 90 के दशक में ‘जो जीता वोही सिंकदर’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री आयशा जुल्का जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। आयशा जिन्होंने इतनी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था, लेकिन बीच में कुछ सालों के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्में करना बंद कर दिया था। बॉलीवुड में फिल्में न करने का कारण खुद अभिनेत्री आयशा जुल्का ने बताया है। 

आयशा ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि क्यों उन्होंने बॉलीवुड में काम करना छोड़ दिया था। अभिनेत्री आयशा ने इसपर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे 90s में कई बड़ी फिल्मों से जुड़ने का मौका मिला था। लेकिन मुझे बार इन बड़ी फिल्मों में कुछ परर्फोम करने का नहीं मिलता था, बस एक शोपीस तरह मुझे फिल्म में दिखाया जाता था। इसलिए मैंने इस तरह की फिल्मों न करना ही बेहतर समझा।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए आयशा ने कहा कि, ‘’मुझे मेरी एक्टिंग से नहीं बल्कि मेरी खूबसूरती से फिल्मों में जज किया जाने लगा। मैं चाहती थी कि लोग मुझे मेरी एक्टिंग के लिए जाने नाकि मेरी खूबसूरती के लिए। इसके अलावा फिल्मों में वो ही बार-बार रोमांस, हीरो के साथ नाचना और फिल्म में सुंदर दिखना। यह सब करके मैं काफी बोर हो चुकी थी। इसीलिए मैंने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी।’’

आपको बता दें कि, आयशा ने लगभग दस साल बाद फिल्म जीनियस से साल 2018 में बॉलीवुड में वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने पिछले साल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब-सीरीज हस-हस में अहम किरदार निभया था। उन्होंने इसी सीरीज से ओटीटी वर्ल्ड  में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वे इस साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की एक और वेब-सीरीज हैप्पी फैमिली कंडिशन अप्लाई में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आईं थी। वे अब बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स, इसके ओटीटी की काफी बड़े बजट की वेब-सीरीज में नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar की Bade Miyan Chote Miyan में  AK-47, Troy और P-90 समेत इन खतरनाक हथियारों वाला वीडियो देख फैन बोला Pathaan से बड़ी फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like