Bigg Boss 17 के लिए Vivian Dsena को भी किया गया अप्रोच, जानिए अभिनेता इस शो का हिस्सा होंगे या नहीं?

Vivian Dsena Approached For Bigg Boss 17: टीवी जगत के स्टार एक्टर विवियन डीसेना को बिग बॉस 17 के लिए अप्रोच किया गया है। विवियन को इससे पहले बिग बॉस 16 के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन तब विवियन ने यह शो करने से मना कर दिया था। लेकिन अब बार फिर से एक सीजन का ऑफर विवियन डीसेना को दिया गया है। 

विवियन डीसेना को बिग बॉस 17 में अप्रोच किए जाने की जानकारी ‘बिग बॉस तक’ ने दी है। ‘बिग बॉस तक’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘’ब्रेकिंग! विवियन डीसेना को बिग बॉस 17 के लिए अप्रोच किया गया है और वह निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। उनसे पिछले सीज़न के लिए भी संपर्क किया गया था लेकिन तब उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।’’ 

यह खबर पाकर विवियन डीसेना के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस भी इस ट्विट पर कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’फेवरेट है, लेकिन मुझे आशा है कि वह भाग लेगा।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि, ‘’प्लीज इसे जॉइन करो विवियन।’’ इसके अलावा एक फैन ने लिखा कि, ‘’तुलना नहीं कर रहे हैं लेकिन वह लीजेंड सिद्धार्थ शुक्ला जैसी वाइब  दे रहे हैं।’’ 

एक यूजर  ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इस बार तो इनको ले ही आओ.. वह कई कारणों से इतने विवादास्पद रहे हैं। कभी-कभी लोग वास्तविक लोगों को गलत समझ लेतृे है और कभी-कभी वे वास्तव में जहरीले होते हैं। किसी भी तरह यह दिलचस्प होगा। बिग बॉस ऐसे रहस्यमय लोगों का वास्तविक व्यक्तित्व सामने ला सकती है’’ हालांकि, विवियन ने अभी तक इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे कई फैंस का मानना है कि विवियन इस शो में हिस्सा नहीं लेंगे, तो वहीं कुछ दूसरे फैंस चाह रहे हैं कि विवियन इस शो का हिस्सा बने। अब देखना होगा कि विवियन इस शो में हिस्सा लेंगे या नहीं। विवियन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में टीवी सीरियल उड़ारियां में नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें: Sana Khan और उनके पति Anas ने Rakhi Sawant-Adil Khan के विवाद पर बोली बड़ी बात, अनस बोले मुझे पता नहीं अगर राखी इस्लाम का इस्तेमाल कर रही है

Latest Posts

spot_img

you may like