Bigg Boss: विशाल पांडे के थप्पड़ कांड के बाद बवाल, माता-पिता से बहन तक ने किया हंगामा, सेलेब्स भी सपोर्ट में उतरें!

विशाल पांडे एक मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जिनके वीडियो लोग काफी पसंद करते हैं। वही बिग बॉस के घर में जाने के बाद वह काफी लाइमलाइट में है।

‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 3 शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। अब हाल ही में अरमान मलिक ने कंटेस्टेंट विशाल पांडे के मुंह पर जोरदार थप्पड़ जड़ डाला जिसके बाद तो बिग बॉस में लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में विशाल पांडे के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कई सेलेब्स ने भी उन्हें सपोर्ट किया है। साथ ही अरमान मलिक को घर से बाहर निकालने की मांग की। तो चलिए जानते हैं क्या पूरा मामला?

यहाँ से शुरु हुआ था झगड़ा
दरअसल, ये मामला उस दौरान शुरु हुआ जब विशाल पांडे ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका की तारीफ कर दी। उन्होंने ये कहा कि, उन्हें भाभी अच्छी लगती है।। बस इसी बात ने घर में बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया। जहाँ अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक रो-रोकर वीडियो बना रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर विशाल पांडे का परिवार अरमान की इस हरकत से काफी नाराज है और उन्होंने अरमान को लेकर कहा कि, वह अरमान की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसी बीच विशाल पांडे की बहन ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “कटारिया से अरमान डरता है। क्योंकि उसको पता है कि तुम जैसे लोग अंदर हो ना तो बाहर एल्विश आर्मी होनी चाहिए। थप्पड़ वाली चीज तो ऐसे नहीं जाएगी। जो हरकत अरमान ने की है। उसका अरमान को आज नहीं तो कल पता चलेगा। उसने नेशनल टीवी पर थप्पड़ मारा है हमें विशाल के लिए उससे पब्लिकली माफी चाहिए।”

क्या बोले विशाल के माता-पिता?
इस दौरान विशाल के माता-पिता का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “ये सोचकर मैंने अपने बच्चे को बिग बॉस में नहीं भेजा था कि उसपर हाथ उठाया जाएगा। यह बात हम लोगों को सहन नहीं हो रही है। जब से मैंने सुना है मेरा दिल बैठा जा रहा है।” वहीं विशाल के पिता ने कहा कि, “वीडियो बनाने का मकसद यही है कि वो जैसा है वैसा ही अपने आप को दिखा रहा है। दूसरी बात जो उसके कैरेक्टर को लेकर बोली जा रही है। उसने कहा कि भाभी सुंदर दिखती है। तारीफ करना गलत बात तो नहीं।”

बता दें, विशाल पांडे एक मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जिनके वीडियो लोग काफी पसंद करते हैं। वही बिग बॉस के घर में जाने के बाद वह काफी लाइमलाइट में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर अरमान विशाल से माफ़ी मांगते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें: OTT: कब, कहां और कितने बजे स्ट्रीम होगी Mirzapur-3? फैंस को है बेसब्री से इंतजार, यहां जानिए पूरी डिटेल!

Latest Posts

spot_img

you may like