जब Vinod Khanna को अपनी इस हरकत के लिए Dimple Kapadia से मांगनी पड़ी थी माफी, जानिए क्या था मामला

आज विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी पर डिंपल और विनोद खन्ना से जुड़ा एक किस्सा याद आ रहा है। ये किस्सा महेश भट्ट की एक फिल्म की शूटिंग का है। जिसमें विनोद खन्ना और डिंपल कपाडिया एक साथ काम किया था

Vinod Khanna And Dimple Kapadia Unusual Story: अभिनेत्री डिंपल कपाडिया आजकल अपनी आने वाली फिल्म सास बहू और फ्लेमिंगों को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें डिंपल कपाडिया एक दमदार रोल में हैं। इस फिल्म को लेखक डायरेक्टर होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। डिंपल का इस फिल्म में एक ड्रग माफिया का रोल है। ट्रेलर को देखकर हर कोई डिंपल के इस रूप से हैरान है। वैसे बात जब डिंपल की हो रही है। तो डिंपल और विनोद खन्ना से जुड़ा एक किस्सा याद आ रहा है। अब चूकिं आज विनोद खन्ना की डेथ एनिवर्सरी है। तो इस मौके पर ये किस्सा सुनाने का मतलब भी बनता है। दरअसल ये किस्सा महेश भट्ट की एक फिल्म की शूटिंग का है। जिसमें विनोद खन्ना और डिंपल कपाडिया एक साथ काम किया था।

वैसे विनोद खन्ना अपने समय के बड़े सितारों में से एक थे और अमिताभ बच्चन को फिल्मों में विनोद खन्ना कड़ी टक्कर दे रहे थे। दोनों ने एक साथ हेराफेरी, खून पसीना, अमर अकबर एंथनी, परवरिश और मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई कामयाब फिल्में की है, लेकिन विनोद खन्ना ने अपने करियर के पीक पर आध्यात्म को अपना कर फिल्मी दुनिया से संन्यास ले लिया था। हालाकि बाद में विनोद खन्ना वापस आ गए, पर इस दरम्यान उनका करियर और फैमिली लाइफ सब कुछ बर्बाद हो गया।

विनोद खन्ना ने हालाकि बतौर विलेन अपने करियर का आगाज़ किया था, पर धीरे धीरे कामयाबी के साथ वो मेनस्ट्रीम के नायक बन गए। तो चलिए अब आपसे विनोद खन्ना और डिंपल कपाडिया की लाइफ से जुडा एक ऐसा किस्सा आज मैं आपसे शेयर करने जा रहा हूं। जो काफी इन्टरेस्टिंग है। ये किस्सा है महेश भट्ट की फिल्म प्रेम धरम का। विनोद खन्ना इस वक्त काफी बिजी थे और महेश भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग वो नाइट में कर रहे थे। इस फिल्म के सीन में विनोद खन्ना को डिंपल कपाडिया के साथ एक बेड सीन करना होता है।

कहानी के मुताबिक विनोद खन्ना पहले डिंपल को किस करते हैं और सोने से पहले उनके हग भी करना होता है। महेश भट्ट ने इस सीन का एक शॉट ले लिया लेकिन दूर से वो एक वाइड एंगल शॉट भी लेना चाहते थे। तो इस इनटीमेट सीन की शूटिंग के लिए एक्शन बोला गया। विनोद खन्ना डिंपल को किस करने लगे बाद में हग भी किया। कट बोलने के बाद भी विनोद खन्ना डिंपल से अलग नहीं हुए क्योकि दूर होने की वजह से कट की आवाज विनोद खन्ना को सुनाई नहीं दी और वो डिंपल को किस करते रहे। डिंपल को फिर अनकंफटेबल होता देख खुद महेश भट्ट ने आकर करीब से कट बोला तो विनोध खन्ना अलग हुए।

विनोद खन्ना के इस बिहैवियर से डिंपल कपाडिया हैरान थी। विनोद खन्ना भी अपने इस हरकत से शर्मिंदा थे और उन्होने बाद में इसके लिए डिंपल से माफी मांग ली। विनोद के साथ ही महेश भट्ट ने भी डिंपल से माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। फिल्म की शूटिंग तो गई थी लेकिन ये रिलीज नहीं हो पाई,बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर इसे सीधे होम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़े: Jiah Khan सुसाइड केस को लेकर मुंबई कोर्ट कल सुनायेगा फैसला, यूजर्स बोले इंसाफ मिलना चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like