Jiah Khan सुसाइड केस को लेकर मुंबई कोर्ट कल सुनायेगा फैसला, यूजर्स बोले इंसाफ मिलना चाहिए

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान जिन्होंने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था, अब उनके सुसाइड केस पर कल मुंबई कोर्ट फैसला सुनाने वाला है।

Mumbai court verdict  Jiah Khan suicide case: बॉलीवुड में हाउसफुल और गजनी जैसी फिल्मों में हिस्सा रही दिवंगत अभिनेत्री जिया खान जिन्होंने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। जिया के सुसाइड के बाद उनकी मां रबिया खान ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के सुसाइड के जिम्मेदार सूरज है।

इसके बाद सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, सूरज को बेल पर छोड़ दिया गया था। लेकिन जिया खान की मां की रबिय़ा खान की जिद पर यह केस सीबीआई को सौंपा गया था। अब मुंबई की एक स्पेशल सीबीआई अदालत जिया खान के सुसाइड केस पर कल यानी कि 28 अप्रैल 2023 को अपना अंतिम फैसला सुनायेगी। 

बहरहाल इसी बीच अब इस खबर को पाकर यूजर्स ट्विटर पर ट्विट कर रहे हैं। यूजर्स ट्विट करके जिया खान के लिए न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। एक यूजर जिया खान को न्याय मिलने की उम्मीद करते हुए ट्विट किया कि, ‘’आशा है कि कुछ चमत्कार हो और जिया खान को न्याय मिले, देरी ने पहले ही मामले को खराब कर दिया है, न्याय प्रणाली की विफलता साबित हुई है, फिर भी उम्मीद है कि उसे न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा, अगर वह करेगी तो यह न्याय प्रणाली की पूरी विफलता होगी।#JusticeForJiahKhan@JiahKhanJustice’’

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी जिया खान को न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए लिखा कि, ‘’कल हम अदालतों से सुनवाई करेंगे #JIahKhan मामले में, क्या बरसों से सहती इस माँ को इंसान की अदालतों से कोई न्याय मिलेगा? आज हम इस केस के बारे में रात 10 बजे लाइव और लाइव स्पेस पर क्या हुआ और साथ ही रात 8 बजे #CandidMeena’’

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि, ‘’न्याय हमारा मौलिक अधिकार है और 10 साल बाद जिया खान के लिए फैसला 28 अप्रैल 2023 को है और हम न्याय की मांग करते हैं#जस्टिसफॉरजियाखान और उनका परिवार।सके दोषियों, उसके हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए नहीं तो आम लोगों का हमारी न्यायपालिका से भरोसा उठ जाएगा।’’

ये भी पढ़ें:  68th Filmfare Awards में हिस्सा नहीं लेंगे Vivek Ranjan Agnihotri, बोले यह अवॉर्ड्स सही व्यक्ति को सम्मान नहीं देते हैं

ताज़ा ख़बरें