Khesari Lal की इस फिल्म को TRP में नये अभिनेता Vimal Pandey की भोजपुरी फिल्म ‘हमार बड़की माई’ ने दी पटखनी

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म रंग दे बसंती को विमल पांडेय अभिनीत फिल्म हमार बड़की माई ने टीआरपी में पछाड़ दिया है

Vimal Pandey Bhojpuri Film Hamar Badki Maai: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म रंग दे बसंती को विमल पांडेय अभिनीत फिल्म हमार बड़की माई ने टीआरपी में पछाड़ दिया है। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि आने वाले समय मे विमल पांडेय क्या खेसारी लाल को टक्कर दे पाएंगे। फिलहाल अभी तो विमल पांडेय की फ़िल्म ने टीआरपी और जीआरपी से ऊपर टीबीआर की श्रेणी में आकर भोजपुरी सिनेमा जगत में इतिहास रच दिया है।

हालाकि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी विमल पांडेय द्वारा अभिनीत दूसरी फिल्मे भी उच्च स्तर पर टीआरपी अर्जित कीं हैं। दर्शकों को इनकी फिल्मे ज्यादा हद तक पसंद आती हैं कि विमल पांडेय अब उनके दिलों में घरकर गए हैं। विमल पांडेय व जय यादव की फ़िल्म “हमार बड़की माई” तंवी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी है। फ़िल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया हैऔर निर्माता दीपक शाह हैं।

विमल पांडेय को फिल्म ‘हमार बड़की माई’ को ऐतिहासिक उपलब्धि मिलने पर ढ़ेरों बधाइयां मिल रही है। इस पर विमल पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से सबको धन्यवाद दिया है। उन्होंने फिल्म निर्माता दीपक शाह, निर्देशक सुजीत वर्मा, ज़ी बाइस्कोप के क्रिएटिव कुमार अमित सहित फ़िल्म से जुड़े सभी का आभार प्रकट किया है।

फ़िल्म की कहानी सम्पूर्ण पारिवारिक है जिसमें आपको इमोशन, फैमिली ड्रामा से भरपूर आनंद मिलेगा व संगीत प्रेमियों को भी फ़िल्म के गाने कर्णप्रिय साबित होंगे। वहीं फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं और म्यूजिक साजन मिश्रा व गीत दुर्गेश भट्ट ने दिया है। छायांकन जहाँगीर सैय्यद व मारधाड़ दिनेश यादव का हैं। अब बात करें फ़िल्म के कलाकारों की, तो विमल पांडेय, रक्षा गुप्ता, जय यादव, मनी भट्टाचार्या, माया यादव, नीलम पांडेय, संजू सोलंकी, राजेश व अन्य कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते इस फिल्म में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: भूतनी बन लोगों को डराने आ रही हैं Amrapali Dubey, बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी पर भी चढ़ा हॉरर का बुखार, घूंघट में घोटाल…

Latest Posts

spot_img

you may like