Vijay Sethupathi और Abhishek Bachchan साथ में इस फिल्म में आयेंगे नजर

Vijay Sethupathi Abhishek Bachchan: तमिल फिल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति जोकि इन दिनों अपनी वेब-सीरीज ‘फर्जी’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस वेब-सीरीज में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वे इस सीरीज में अभिनेता शाहिद कपूर पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वे इस वेब-सीरीज के अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब सूत्रों की ओर से खबरें आ रही हैं कि विजय सेतुपति बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।  

इस फिल्म को तमिल फिल्मों के जाने-माने  निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित किया जायेगा,  जिन्होंने ‘रहना है तेरे दिल में’ (2001) जैसी फिल्म का निर्देशन किया है। गौतम मेनन अभिषेक बच्चन और विजय सेतुपति के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। गौतन ने अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए विजय सेतुपति और अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया है। 

इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है। एक बार विजय सेतुपति और अभिषेक बच्चन, गौतम की इस एक्शन फिल्म के लिए हामी भर देते हैं, तो इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू किया जायेगा। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा होने की उम्मीद हैं। इस फिल्म में यह दोनों अभिनेता एक दूसरे से टकराते हुए नजर आयेंगे। हालांकि, इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर गौतम मेनन, विजय सेतुपति और अभिषेक बच्चन ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

अगर अभिषेक बच्चन और विजय सेतुपति इस एक एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए हामी भरते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए काफी अच्छा होगा। इन दोनों प्रतिभाशाली अभिनेता को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में देखना काफी मनोरंजक अनुभव होगा। इन दोनों को बेहतरीन निर्देशक गौतम मेनन की फिल्म में देखना काफी मजेदार होगा। बता दें कि, गौतम मेनन ने साल 2006 में आई कमल हसन स्टार  तमिल फिल्म ‘वेट्टैयाडू विलायडू’ और साल 2021 में आई विजय सेतुपति की तमिल फिल्म  ‘कुट्टी स्टोरी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। अब पहली बार अभिषेक बच्चन जैसे बेहतरीन अभिनेता को गौतम मेनन की फिल्म में देखना काफी रोचक होगा।

वर्कफ्रंट की बात करे तो विजय सेतुपति हाल ही वेब-सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आए हैं। वे शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वहीं अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आए थे। वे ‘हाउसफुल 5’ और ‘भोला’ में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने फिल्म Selfiee को लेकर फैंस के लिए बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like