साउथ की रीमेक होने के कारण दर्शक नहीं देखना चाहते हैं Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada

Shehzada: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता कर्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगामी फिल्म शहजादा के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर है। लगभग 55 प्रतिशत दर्शक कार्तिक की फिल्म शहजादा को देखना नहीं चाहते हैं। साउथ की रीमेक होने के कारण दर्शक शहजादा को नहीं देखना नहीं चाहते हैं।

ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि अपने आप को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर. खान कह रहे हैं। कमाल ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कार्तिक की फिल्म को लेकर एक पब्लिक पोल रखा था। इस पोल में कमाल खान ने शहजादा को न देखने के चार कारण रखे थे। फिल्म को न देखने का पहला कारण कार्तिक, दूसरा कारण प्रोड्यूसर भूषण कुमार, तीसरा कारण निर्देशक रोहित धवन और चौथा कारण साउथ की रीमेक।

इसमें लगभग 29 प्रतिशत लोगों ने कार्तिक के फिल्म में होने कारण फिल्म को देखना पसंद नहीं किया। लगभग 10 प्रतिशत लोग प्रोड्यूसर भूषण कुमार के कारण शहजादा को नहीं देखना चाहते और पांच प्रतिशत लोग निर्देशक रोहित धवन के कारण फिल्म नहीं देखना चाहते हैं। इसके अलावा 55 प्रतिशत लोग साउथ का रीमेक होने के कारण कार्तिक की फिल्म शहजादा को नहीं देखना चाहते हैं।

बता दें कि, कार्तिक की फिल्म शहजादा अला वैकुंठुप्रेमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अला वैकुंठुप्रेमुलु तेलुगू फिल्म है, जिसमें तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में पूजा हेडगे ने भी अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म साउथ में काफी बड़ी हिट रही थी। 

कार्तिक की फिल्म शहजादा काफी मुश्किलों में फंसती जा रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई क्लेश ना मिले इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को भी बदला गया था। पहले यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही थी। लेकिन पठान की सफलता के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करके 17 फरवरी कर दिया गया था। इसके अलावा मूल फिल्म अला वैकुंठुप्रेमुलु का डब्ड हिंदी वर्जन भी आज यूट्यूब पर रिलीज होने वाला हैं। हिंदी वर्जन को गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। अब देखना होगा कि कार्तिक की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

ये भी पढ़ें: Kulvadhu की एक्ट्रेस Dalljiet Kaur कौर करेंगी दूसरी शादी, Bigg Boss के यह कंटेस्टेंट हैं उनके पहले पति

Latest Posts

spot_img

you may like