Vicky Kaushal ने फाइनली Sardar Udham के लिए Best Actor का National Award न मिलने पर बोली यह बड़ी बात, बोले एक पंजाबी होने के नाते..

Vicky Kaushal On Not Winning National Award For Sardar Udham: हाल ही में ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023’ की घोषणा हुई। इस बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मिला। अल्लू अर्जुन को यह अवॉर्ड उनकी हिट मसाला फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए मिला। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को दिए जाने पर फैंस भी काफी नाराज हुए थे, फैंस का मानना था कि यह अवॉर्ड विक्की कौशल को उनकी फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए मिलना चाहिए था। हालांकि, विक्की ने तब इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन अब विक्की ने फाइनली इस बहस पर अपने विचार रखे हैं। 

विक्की ने ‘इंडिया टुडे’ से इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए बताया कि क्या वे नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर निराश हैं? विक्की ने कहा कि, “नहीं! बात यह है कि कई बार, जब आपको कोई फिल्म मिलती है, और आपको किसी ऐसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलता है जो आपको पसंद है, तो आप सोचते हैं कि आपका सपना सच हो गया है, जो कि सरदार उधम के लिए वास्तव में सच है। मैं यह बात यूं ही नहीं कह रहा हूं। एक पंजाबी होने के नाते, वह विषय, वह आदमी, वह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है।’’

आगे इसी पर विचार साझा करते हुए विक्की ने कहा कि, ‘’यह कहानी हम बचपन से सुनते आ रहे हैं और हमेशा सोचते थे कि इसके बारे में ज्यादा लोग क्यों नहीं जानते। तो, मेरे लिए, अंततः अवसर प्राप्त करना एक बड़ी बात थी और उसके बाद, मुझे जो मिला या नहीं मिला, सब कुछ एक बोनस था। मेरे लिए कहानी का दुनिया तक पहुंचना, सराहा जाना, गूंजना, यही सब कुछ है। उसके बाद फिल्म को मिलने वाले सभी पुरस्कार बोनस ही हैं। मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’

विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे। अब विक्की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Vishal Bhardwaj ने बताया कि कैसे लोगों ने Imran Khan को कमजोर एक्टर साबित कर दिया,  बोले Matru Ki Bijlee Ka Mandola को पहले  Ajay Devgn करने वाले थे?

Latest Posts

spot_img

you may like