आसान नहीं था Natasha को पत्नी बनाना, 4 बार झेला रिजेक्शन, अब पिता बनने वाले हैं Varun Dhawan

नाताशा पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अपने लेबल 'नताशा दलाल' की शुरुआत की जो वेडिंग लहंगा, गाउन डिजाइन करता है।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए खुशखबरी है। वरुण पिता बनने वाले हैं और उन्होंने अपनी खुशखबरी को फैंस के साथ भी साझा किया है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी पत्नी का बेबी बंप पर चूमते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे जैसे ही फैंस को एक्टर के पिता बनने की खबर मालूम हुई तो हर कोई उन्हें बधाई देने लगा।

एक्टर ने शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
बता दें, वरुण धवन और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को शादी रचाई थी। इससे पहले कपल ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अब शादी के 3 साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वरुण ने खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “वी आर प्रेग्नेंट, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।” तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है। फैंस के बीच भी इसके एक अलग ही खुशी है और कपल को लगातार बधाइयां मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने भी कपल को बधाई दी।

नताशा को अपना बनाने के लिए वरुण बेले पापड़
बता दें, वरुण धवन और नताशा बचपन के दोस्त है। दोनों ने एक साथ ही पढ़ाई की है, हालांकि नताशा को अपनी पत्नी बनने के लिए वरुण ने काफी पापड़ बेले हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया था। वरुण धवन ने नताशा को अपना बनाने के लिए करीब 4 बार रिजेक्शन झेला जिसके बाद उन्हें नताशा हासिल हुई। वरुण जब करीना कपूर के रेडियो चैट शो ‘व्हाट वूमेन वांट’ में पहुंचे थे तब उन्होंने बताया था कि, “नताशा से मैं पहली बार जब मिला था तब हम 6वीं क्लास में थे। उस वक्त हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। हम 12वीं क्लास तक केवल दोस्त ही थे। एक बार स्कूल में लंच ब्रेक था। मैं बास्केटबॉल कोर्ट में था तभी मैंने नताशा को वहां से गुजरते हुए देखा, मुझे लगता है यही वो पल था, जब मुझे उनसे प्यार हो गया।”

नताशा ने भी किया था खुलासा
वही नताशा ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि, “वरुण और मैं एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जब हम दोस्त थे तब हमारी उम्र 20 के आसपास पहुंच चुकी थी। मुझे याद है, जब हम एक दूसरे से दूर रहने लगे थे। दूर रहकर हमें एहसास हुआ था कि हमारा रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है।” नताशा ने बताया कि, वरुण ने उन्हें इंप्रेस करने के लिए खूब पापड़ बेले, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। बल्कि 4 बार रिजेक्शन के बाद पूरी कहानी में ही ट्विस्ट आ गया। इसके बाद नताशा ने हाँ की।

कौन हैं नताशा?
बता दे नाताशा पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अपने लेबल ‘नताशा दलाल’ की शुरुआत की जो वेडिंग लहंगा, गाउन डिजाइन करता है। वरुण के साथ साथ नताशा खुद भी करोड़ों की कमाई करती है।

ये भी पढ़ें: ‘मौत मुबारक हो, अब कभी वापस मत आना..’ जब Meena Kumari के निधन से फूली नहीं समाई थीं Nargis

Latest Posts

spot_img

you may like