Varun Dhawan की Bawaal को ओटीटी पर रिलीज किए जाने पे यूजर्स ने अभिनेता का उड़ाया घनघोर मजाक, बोले कुछ तो शर्म करो

Varun Dhawan Bawaal on OTT users mocks the actor: बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण धवन की बडी फिल्म बवाल को थियेटर में न रिलीज करके अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब इसी साल अक्टूबर की महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के फैसले फैंस काफी नाराज हो गए है। फैंस का मानना है कि नितेश तिवारी एक अच्छे फिल्ममेकर है, तो उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए था। 

फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर फैंस और यूजर्स ट्विटर पर वरुण धवन का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने वरुण धवन की इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’थोड़ी शरम करलो वरुण धवन खुद का नहीं तोह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी का ही सोच लेते। अब तो लॉकडाउन भी नहीं है फिर भी ओटीटी। नया रुझान। हम बावल शॉर्ट्स चाहते हैं अब।’’ 

वहीं एक दूसरे यूजर ने भी वरुण की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि, सभी एक्टर एक जैसे होते हैं। वरुण धवन से बहुत ही ज्यादा निराश हूं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था कि वह परवाह नहीं करता है, वह एक मिड टियर स्टार बनकर खुश है जबकि प्रशंसक इस बात से बहुत परेशान हैं। अब से वरुण धवन को सपोर्ट नहीं कर रहा हूं, हो गया बस।’’ इसके अलावा एक और यूजर ने ट्विट करते हुे लिखा कि, ‘’वरुण एक मूर्ख है। वह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित  बवाल जैसी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर एक निश्चित शॉट सफलता है और इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।’’

बता दें कि, फिल्म बवाल को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अक्टूबर 2023 में रिलीज होगी। अब देखते हैं कि फैंस इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं। 

ये भी पढ़ें: Jr. NTR, Mahesh Babu के बाद अब Suriya भी Mahabharata के इस कैरेक्टर वाली फिल्म को लेकर Bollywood में करेंगे डेब्यू, Rakeysh Omprakash Mehra करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

Latest Posts

spot_img

you may like