Utkarsh Sharma ने उनपर Ameesha Patel द्वारा दिए गए विवादित बयान पर दिया करारा जवाब, बोले मुझे पता नहीं  हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा, लेकिन.. 

Utkarsh Sharma reply to Ameesha Patel controversial statement on him: हाल ही में गदर 2 रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया। इसके अलावा इस फिल्म से सनी देओल और अमीषा  पटेल ने कई दिनों बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी भी की। इस फिल्म से उत्कर्ष शर्मा को भी काफी फायदा हुआ। लेकिन इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इस फिल्म के एक्टर उत्कर्ष शर्मा पर एक विवादित बयान दिया है, जिसपर अब अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमीषा ने हाल ही में कहा था कि अनिल शर्मा ने गदर 2 अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा के लिए बनाई थी, लेकिन फिल्म की सारी लाइमलाइट शकीना और तारा ले गए। अब उत्कर्ष ने अमीषा पटेल के इसी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उत्कर्ष शर्मा ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत करते हुए अमीषा के इस बयान पर जवाब देते हुए कहा कि, ‘’मुझे नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कह रही हैं। मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है क्योंकि मुझे कोई समस्या नहीं है और मुझे बहुत सारे प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। जहां तक ​​लाइमलाइट की बात है तो मुझे नहीं पता कि किस तरह के अभिनेता लाइमलाइट की तलाश में रहते हैं। फिल्म में आपका एक भी सीन हो तो भी आप प्रभाव छोड़ सकते हैं और गदर 2 के सभी कलाकारों को उनकी तारीफ और काम का हिस्सा मिल रहा है। हो सकता है कि उन्हें गलत तरीके से कोट  किया जा रहा हो। मुझे आशा है कि यह वह नहीं कह रही हैं।’’

इसके अलावा उत्कर्ष ने यह भी बताया कि उन्हें ओटीटी से कई ऑफर आ रहे हैं, लेकिन वे ओटीटी में काम नहीं करना चाहते हैं। उत्कर्ष ने कहा कि उन्हें सिर्फ सिनेमा और फिल्में ही करनी है। उनका फोकस इसी क्षेत्र में है। वे जल्द ही काफी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वैसे आपको बता दें कि, अनिल शर्मा, नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने Arjun, Dacait और Yateem के समय की अपनी अनदेखी तस्वीरें की साझा, Anurag Kashyap ने इन तीनों फिल्मों पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like