Users Impressed By Aaradhya Bachchan’s Acting Taunts Starkids: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। आराध्या की यह तारीफ उनकी बेहतरीन अभिनय को लेकर हो रही है। आराध्या ने अपने स्कूल के एक प्ले में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आराध्या ने इस प्ले में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं।
ट्विटर (X) पर आराध्या का प्ले में एक्टिंग करने वाला यह वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और उनके अभिनय की तारीफ की जा रही है। यूजर्स आराध्या की इस वीडियो को साझा कर स्टारकिड्स पर तंज कस रहे हैं, यूजर्स का मानना है कि स्टारकिड्स को आराध्या से सीखना चाहिए कि एक्टिंग कैसे करते है। एक यूजर ने आराध्या का यह वीडियो साझा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को देखकर सभी आर्चीज नेपो किड्स को शर्म महसूस होती होगी।’’
एक और यूजर ने आराध्या की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’इंटरनेट पर आराध्या का स्कूल प्ले परफॉर्मेंस देखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन, उनका भविष्य में एक आशाजनक अभिनय करियर है। गौरवान्वित माता-पिता और परिवार को बधाई।’’ वहीं एक और यूजर तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’यहां अभिनय चरम पर था, मुझे खेद है कि उन सभी अन्य स्टार किड्स को उनसे नोट्स लेने चाहिए।’’
All Archies nepo kids feel shame after watching Aaradhya Bachchan daughter of Aishwarya Rai Bachchan
— Gomzee (@GelaniParody) December 16, 2023
Rt#AishwaryaRaiBachchan #aaradhyabachchan pic.twitter.com/YBet1RrpQB
Watched Aaradhya's school play performance on internet. Excellent performance, she has a promising acting career in the future. Kudos to the proud parents & the family.#AbhishekBachchan#AishwaryaRaiBachchan #AmitabhBachchan pic.twitter.com/NgSkrkcdHo
— Neeraj Roy Kumar (@NeerajRoyKumar) December 16, 2023
If a nepobaby is this talented, I am with it. At the age of 12 Aaradhya is remembering all these lines and delivering with proper expressions along with dancing. #AishwaryaRaiBachchan must be so proud, her sacrifice and hardwork paid off.pic.twitter.com/Ec7pNBuT6N
— Mohabbatein (@sidharth0800) December 16, 2023
Acting peaked here 🥹😭…
— Varun (@stayhappyhuman) December 15, 2023
I’m sorry all those other star kids must take notes from her 😃🤌🏻
.
.#aaradhya#AishwaryaRaiBachchan #AishwaryaRai #Archies pic.twitter.com/JXrLR6uNwM
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि, ‘’यदि कोई नेपो किड इतना प्रतिभाशाली है, तो मैं उसके साथ हूं। 12 साल की उम्र में आराध्या इन सभी लाइनों को याद कर रही हैं और डांस के साथ-साथ प्रॉपर एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। ऐश्वर्या राय को बहुत गर्व हो रहा होगा, उनका त्याग और मेहनत सफल रही।’’ बता दें कि, आराध्या की इस स्कूल परफॉर्मेंस को उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन, पिता अभिषेक बच्चन और दादा अमिताभ बच्चन देखने पहुंचे थे। ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या का परफॉर्म करते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, वे अपनी बेटी की परफॉर्मेंस से काफी खुश लग रही थीं।’’
ये भी पढ़ें: Manjunath Nayaker ने Malgudi Days से साझा किए कुछ अनकहे किस्से, बोले मैं अब कुछ प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट करना चाहता हूं

