Celina Jaitly को यूजर ने बताया भारतीय संस्कृति का विरोधी, अभिनेत्री बोली मेरा पासपोर्ट और दिल दोनों हिंदुस्तानी है

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सेलिना जेटली ने एक यूजर को उनको भारतीय संस्कृति का विरोधी बताने पर करारा जबाव दिया है।

Celina Jaitly: बॉलीवुड में ‘नो एंट्री’, ‘अपना सपना मनी मनी’ और ‘थैंक यू’ जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री सेलिना जेटली जोकि अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक फैन को उन्हें भारतीय संस्कृति का विरोधी बुलाने पर करारा जबाव दे दिया है। 

एक यूजर ने सेलिना एक ट्विट का जबाव देते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का विरोधी बताया है। सेलिना ने हाल में एक ट्विट करते हुए लिखा था कि ऑस्ट्रिया का पर्यावरण काफी अच्छा है और यहां पर काफी शांति मिलती है। इसी ट्विट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए सेलिना को भारतीय संस्कृति का विरोधी बता दिया है। यूजर ने सेलिना के इस ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’Lol.. इसे कहते हैं आधा अधूरा ज्ञान। अगर आप प्रकृति के साथ रहना चाहते हैं, आप ऑस्ट्रिया नहीं बल्कि भारत जाते हैं। फैंसी बैटरी कार, फैंसी जूते जैकेट आदि के साथ रहना.. यह पश्चिमी पाखंड है।’’

इस पर सेलिना ने बड़ा मजेदार जबाव देतेत हुए लिखा कि, ‘’चीताजी मेरे कपड़े और जूते मेड इन इंडिया हैं… पति और बच्चे ऑस्ट्रिया में बने हैं। यह पाखंड नहीं वैश्वीकरण है। और हां दिल और पासपोर्ट दोनों हिंदुस्तानी हैं।#celinajaitly’’

सेलिना के इस ट्विट का समर्थन अन्य यूजर्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने सेलिना की इस बात को सपोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘’नफरत करने वाले खुद को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। बस उन पर ध्यान न दें।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने भी लिखा कि, ‘’मैं  भारत में पैदा नहीं हुआ, लेकिन मैं वहां के कुछ लोगों की तुलना में अधिक भारतीय और देशभक्त हूं। मैं भारत में अन्य लोगों की तरह अपनी संस्कृति पर पला-बढ़ा हूं और मुझे हमेशा इस पर गर्व रहा है।’’इसके अलावा एक और यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप भारत से कितने भी बाहर चले जाए, लेकिन आप में भारतीयता  रहेगी। 

ये भी पढ़ें:Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड को डूबाने में सबसे बड़ा हाथ इन बड़े सुपरस्टार्स का है,  फिल्म में कहानी नहीं बस सुपरस्टार होता है

Latest Posts

spot_img

you may like