अमेरिका के राजनयिकों ने Akshay Kumar के सामने बोले उनके मजेदार डायलॉग्स, देखें वीडियो

US diplomats spoke funny dialogues  of Akshay Kumar: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है। अक्षय के दुनियाभर में फैंस और यह फैंस अक्षय को काफी प्यार करते हैं। यह फैंस अमेरिका के अधिकारी भी हैं। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास मुंबई के राजनयिकों ने अक्षय कुमार के मजेदार डायलॉग्स बोलकर अक्षय को ट्रीब्यूट दिया है। इन अधिकारियों ने यह डायलॉग अक्षय कुमार के सामने बोले हैं। 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास मुंबई ने अपने आधिकारिक ट्विटर  हैंडल से अधिकारियों की यह डायलॉग वाली  वीडियो साझा की है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि, हमारे फिल्मी राजनयिकों के पास अभिनय के कई गुर हैं! देखिय उन्होंने अक्षय कुमार के डायलॉग कैसे बोले हैं। क्या उनका बॉलीवुड में कोई भविष्य है? #USIndiaDosti।’’

साझा की इस वीडियो में चार आधिकारियों ने अक्षय की फिल्मों के डायलॉग बोले। वीडियो में पहले अधिकारी स्कॉट ने अक्षय की फिल्म खिलाड़ी 786 से अक्षय का डायलॉग-’’दुनिया में तीन चीजे होती जरूर हैं, लेकिन उन्हें किसी ने देखा नहीं है, भूतों का संसार, सच्चा वाला प्यार और बहत्तर सिंह की रफ्तार।’’ वहीं एक दूसरी महिला अधिकारी जेसिका ने अक्षय की फिल्म राउडी राठौर का डायलॉग-’’जिसने भी यह सोचा कि मैं डर गया, वो साला अर्थी पर अपने घर गया।’’

तीसरे अधिकारी डेविड ने अक्षय की फिल्म फिर हेरा फेरी से उनका फेसम 25 दिन में पैसा डबल वाला डायलॉग बोला है। इसके अलावा आखिरी में चौथे अधिकारी ग्रेग ने अक्षय की फिल्म राउडी राठौर का डायलॉग- ‘डॉन्ट एंग्री मी’ बोला है। अक्षय को भी अधिकारियों की प्रेजेण्टेशन काफी पसंद आई है और अपने डायलॉग्स पर खूब हंसे हैं। 

इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को भी अमेरिकी अधिकारियों का यह डायलॉग वाला वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अगले महीने 11 अगस्त 2023 को उनकी फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश सनी देओल की फिल्म गदर 2 से होगा। 

ये भी पढ़ें: Darna Mana Hai के 20 साल हुए पूरे,  इस फिल्म में दिखाई गई थी सात डरावनी कहानियां, Nana Patekar का कब्रिस्तान वाला सीन इस फिल्म से किया गया था कॉपी

Latest Posts

spot_img

you may like