फ्लॉप फ़िल्में देकर भी सबसे रईस हैं Urvashi Rautela, जानिए कहां-कहां से होती है हसीना की कमाई?

उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है।

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल पापुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उर्वशी इन दिनों अपनी बाथरूम वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि उनकी बाथरूम वीडियो लीक हो गई जिसमें वह नहाते हुए नजर आ रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। खैर अभी तक एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसी बीच हम जानेंगे कि आखिर उर्वशी रौतेला की संपत्ति कितनी है?

कितनी है उर्वशी की संपत्ति?
यूं तो उर्वशी रौतेला अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है लेकिन अभी तक उनके हिस्से कोई भी सफल फिल्म नहीं आई। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में काम कर चुकी है। वैसे उर्वशी रौतेला ने हिट फिल्म ना दी हो लेकिन अमीरी के मामले में वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में उर्वशी रौतेला के पास 238 करोड़ की संपत्ति है।

कई रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि वह 550 करोड़ की मालकिन है। हालांकि यह कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बता दे उर्वशी रौतेला हर महीने 45 लाख की कमाई करती है। वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो के माध्यम से करोड़ों की कमाई करती है।

1 मिनट के लिए 1 करोड़
उर्वशी रौतेला एक म्यूजिक वीडियो के लिए 40 लाख रुपए चार्ज करती है जबकि एक फिल्म के लिए वह 3 करोड रुपए लेती है। इसके अलावा वह अपने आइटम नंबर से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है। हाल ही में उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘स्कंदा’ के लिए 3 मिनट के गाने के लिए 3 करोड रुपए चार्ज किए थे। यानी कि उनकी 1 मिनट की फीस एक करोड़ रही थी। वह बाकी अभिनेत्रियों की तरह ही आलीशान जिंदगी जीती है।

मुंबई में उनका एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 25 करोड़ के आसपास बताई जाती है जिसमें पर्सनल जिम से लेकर होम थिएटर तक जैसी सुविधाएं मौजूद है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर, फरारी, मर्सिडीज़ जैसी महंगी गाड़ियां है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

ये भी पढ़ें: हत्या या सुसाइड? पंखे से लटका मिला Kajol की को-स्टार Noor Malabika Das का शव, बदबू आने पर खुलासा!

Latest Posts

spot_img

you may like