Urmila की ख़ूबसूरती पर फ़िदा था 61 साल का डायरेक्टर, पत्नी ने ‘रंगीला गर्ल’ को लगाया था थप्पड़! खूब हुआ था बवाल

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला मातोंडकर ने काम किया था। वह इस फिल्म से इतनी पॉपुलर हुई थी कि रातोंरात इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई।

फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भी दौरा था जब हर तरफ उर्मिला मातोंडकर के जलवे थे। उनकी खूबसूरती, उनकी मदहोश कर देने वाली अदाएं और उनकी शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। यदि साफ शब्दों में कहे तो उन दिनों उर्मिला मातोंडकर दर्शकों के दिलों की जान हुआ करती थी। शायद यही वजह थी कि फिल्म ‘रंगीला’ के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भी उन पर फिदा हो गए थे।

जी हां.. राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर की प्रेम कहानी की खूब चर्चा हुई हैं, लेकिन रामगोपाल वर्मा के शादीशुदा होने की वजह से इनका रिश्ता लंबा नहीं टीका और जल्द ही टूट गया। एक बार रामगोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला को सरेआम थप्पड़ भी जड़ दिया था। तो चलिए जानते हैं रामगोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर की अधूरी कहानी के बारे में…

रंगीला से फेमस हुई थी उर्मिला
दरअसल, राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ में उर्मिला मातोंडकर ने काम किया था। वह इस फिल्म से इतनी पॉपुलर हुई थी कि रातोंरात इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई। इस फिल्म में उर्मिला ने बोल्ड सीन भी दिए थे और उनकी शानदार अदाकारी ने लोगों का दिल भी जीत लिया था। कहा जाता था कि इसी फिल्म में काम करने के दौरान उर्मिला की खूबसूरती पर रामगोपाल वर्मा फिदा हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक खास रूम भी बनवाया था। कहने वाले यह भी कहते हैं कि रामगोपाल वर्मा उर्मिला के लिए इतने दीवाने थे कि उन्हें रानी बनाकर रखना चाहते थे।

डायरेक्टर की पत्नी को लग गई थी भनक
फिल्म रंगीला के हिट होने के बाद रामगोपाल वर्मा ने उर्मिला को एक या दो नहीं बल्कि कई फिल्मों के लिए साइन कर लिया गया। वह उर्मिला को किसी अन्य डायरेक्टर के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। वह अपनी हर एक फिल्म उर्मिला के साथ ही बनना चाहते थे जिसका असर उर्मिला की करियर पर गहरा पड़ा। ऐसे में कई डायरेक्टर उनसे दूर ही बनाकर रखते थे। जब राम गोपाल की पत्नी को उर्मिला और उनके प्रेम के बारे में भनक लगी तो बवाल हो गया था। इतना ही नहीं बल्कि डायरेक्टर की पत्नी ने फिल्म के सेट पर आकर उर्मिला को जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया था।

थप्पड़ कांड ने बर्बाद किया करियर
कहा जाता है कि इस थप्पड़ कांड की वजह से उर्मिला का करियर लगभग बर्बाद हो गया और उनके हाथों से कई फिल्में निकल गई। दरअसल राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के अफेयर की वजह से दूसरे डायरेक्टर ने भी उनके साथ काम काम करना बंद कर दिया। यही वजह थी कि फिर धीरे-धीरे उर्मिला को फिल्में मिलना बंद हो गई।

ये भी पढ़ें: Rangeela Girl बनकर सबके दिलों पर छा गई थी Urmila Matondkar, बस इस एक ग़लती ने बर्बाद कर दिया करियर

Latest Posts

spot_img

you may like