Sajid Khan पर फिर भड़की Urfi Javed, माफी ना मांगने की कही बात

Urfi Javed On Sajid Khan : बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में नजर आ रहे हैं। लेकिन लगता है कि इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) साजिद खान से इन दिनों कुछ ज्यादा ही नाराज चल रही है। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह कहा था कि अगर बिग बॉस के घर में मुझे बुलाया भी जाता तब भी मैं नहीं जाती क्योंकि वहां साजिद खान (Sajid Khan) है। 

एक बार फिर से उर्फी जावेद (Urfi Javed) डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) पर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आ रही है। उर्फी जावेद का कहना हैं कि अगर साजिद ने वह सारी चीजें की भी तो भी अब तक उन्होंने माफी नहीं मांगी। उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इस पर उन्होंने लिखा कि, ‘तुमने कभी भी माफी नहीं मांगी। लेकिन खुद के एक्शन को हमेशा सफाई के साथ पेश करते रहे। एक साधारण से सॉरी कुछ भी बदल नहीं सकता, लेकिन जो तुमने किया है और जिस तरह से खुद को तुम बचा रहे हो इससे तो बेहतर है कि तुम सॉरी ही बोल दो।’

वही इस वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) साजिद खान (Sajid Khan) को लेकर कहते हुए नजर आ रही है कि, ” ऐसे में आप सभी को याद दिलाना चाहती हूं कि साजिद खान ने किसी भी महिला को अब तक सॉरी नहीं बोला है, जिसको अभी तक उन्होंने मॉलेस्ट किया है। इसके अलावा साजिद खान ने देश से भी माफी नहीं मांगी है। लेकिन वहीं दूसरी ओर साजिद खान खुद को साफ सुथरा दिखा रहे हैं और खुद को बचा रहे हैं। वह खुद को बचाने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। ना ही उन्होंने कभी भी किसी को सॉरी बोला और ना ही किसी से कभी माफी मांगी। ऐसे में क्या ही किया जा सकता है।” 

यह भी पढ़ें : Sonakshi Sinha की Double XL इस दिन होगी रिलीज, Katrina Kaif को देंगी कड़ी टक्कर

Latest Posts

spot_img

you may like