Uorfi Javed की नई परेशानी, इस वजह से Mumbai में नहीं मिल रहा है घर

एक्ट्रेस व मॉडल उर्फी जावेद की नई परेशानी सामने आई है। उर्फी के मुताबिक उन्हे मुस्लिम होने और उनकी ड्रेसिंग की वजह से उन्हे कोई घर किराए पर नहीं दे रहा है

Uorfi Javed New Updates: अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए हमेशा विवादों में रहने वाली मॉडल व एक्ट्रेस उर्फी जावेद की नई परेशानी सामने आई है। उर्फी ने अपनी इस परेशानी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दर्द बयां किया है। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर उर्फी जावेद की ये नई परेशानी क्या है। तो चलिए बिना देर किए हम आपको बताते हैं। दरअसल उर्फी जावेद को मुंबई में रहने के लिए एक घर की जरूरत है। ये घर या तो वो खरीदना चाहती हैं या फिर किराए पर लेना चाह रही हैं। उर्फी के लिए मुश्किल ये है कि उन्हे कोई भी घर देने या फिर किराए पर देने से मना कर रहा है। इसकी साफ वजह है उनकी ड्रेसिंग और पुलिस में की गई शिकायत।

ऐसे में कोई भी उर्फी जावेद को घर देने के लिए तैयार नहीं है। परेशान उर्फी जावेद ने इसके लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना दर्द बयां किया है। जिसपर यूजर्स भी अपना रियक्शन दे रहे हैं। उर्फी के मुताबिक मुस्लिम लोग उन्हे उनकी ड्रेस की वजह से और हिंदू लोग उन्हे मुस्लिम होने की वजह से घर नहीं दे रहे हैं।

इसके अलावा उर्फी ने राजनीतिक धमकी की बात शेयर करते हुए ये भी लिखा है कि केस दर्ज होने के बाद लोगों को धमकी का भी डर सता रहा है। ऐसे में मुंबई में घर मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। उर्फी के इस दर्द पर कई यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यही हालत मेरी भी है। उम्मीद है कि जल्द ही आपको घर मिल जाए।

उर्फी ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा है कि सच में, हर बार एक सिंगल मुस्लिम एक्ट्रेस को घर मिलना मुश्किल लग रहा है। यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक दूसरे ने लिखा है कि अपने कर्माें का फल मिल रहा है। इसके अलावा एक अन्य ने लिखा है कि किराये पर नहीं मिल रहा है तो खरीद लो। आपका इसे लेकर क्या सोचना है। हमें कमेंट्स कर जरूर बताइए।

ये भी पढ़े: रिलीज से पहले Pathaan के लीक होने की खबर, फिल्म कंपनी और SRK हुए परेशान

Latest Posts

spot_img

you may like