जानिए क्यों Shahid Kapoor की वजह से Uorfi Javed आजतक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रह पाईं?

Uorfi Javed Shahid Kapoor: अभिनेत्री और खुद को फैशन आइकॉन बोलने वाली उर्फी जावेद जोकि अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी अपने अजीब तरह के आउटफिट्स को हमेशा नया विवाद खड़ा कर देती हैं। इसी बीच उर्फी ने बताया है कि वे आजतक किसी के साथ रिलेशनशिप में क्यों नहीं रह पाई और अभी भी सिंगल क्यों है। उर्फी ने अपने सिंगल होने का कारण बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर को बताया है। 

उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा करते हुए बताया कि वे सिंगल क्यों है। उर्फी ने शाहिद की एक फिल्म ‘इश्क विश्क’ को याद  करते हुए लिखा कि, ‘’20 साल पहले 09 मई को शाहिद कपूर की इश्क विश्क सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के बाद में शाहिद कपूर के प्यार में पड़ गई थी। मैंने शाहिद के नाम से 100 डायरिज भर दीं थीं, इसके अलावा 100 से भी ज्यादा के पोस्टर मैंने अपने कमरे में लगा दिए थे।’’ इसी स्टोरी में आगे उर्फी ने लिखा कि, ‘’लेकिन मुझे काफी दुख हुआ जब शाहिद की शादी हुई। यही एक कारण हो सकता है कि मैं किसी दूसरे मर्द के साथ नहीं रह सकती।’’

अंत में उर्फी ने शाहिद की फिल्म इश्क विश्क की तारीफ करते हुए लिखा कि, टट20 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई। यह फिल्म मेरे लिए एक गेम चेंजर साबित हुई,यह फिल्म लोगों आज भी पसंद आती है। इस फिल्म  के गाने, डायलॉग और हर चीज आज भी प्रसांगिक है।’’

हालांकि, उर्फी की इस स्टोरी पर शाहिद कपूर ने अभी तक किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि, फिल्म इश्क विश्क को साल 2003 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में से शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट अमृता राव थीं। यह फिल्म कॉलेज रोमांस पर आधारित थी। इस फिल्म से शाहिद कपूर को काफी वुमेन फैन फॉलोइंग मिली थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट थी। 

ये भी पढ़ें: Ram Gopal Varma ने The Kerala Story पर ली चुटकी, बोले असली PAN Indian film, यूजर बोला तुम्हारी औकात नहीं ऐसी फिल्म बनाने की 

Latest Posts

spot_img

you may like