हर किरदार में जान फूंक देना और शानदार डायलॉग के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाना कोई कादर खान से सीखे। जी हां.. कादर खान आज भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाला यह एक्टर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। या यूं कहे की कादर खान इंडस्ट्री में हमेशा के लिए अमर हो गए। कादर ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा जैसे टॉप अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर था जब वह भीख मांगकर अपना पेट भरा करते थे। जी हां.. यह बात थोड़ी सी हैरान कर देने वाली है लेकिन कादर खान की जिंदगी काफी दर्दनाक रही है। तो चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…
पेट भरने के लिए मांगी भीख
कई सालों तक दर्शकों को हंसाने वाले कादर खान की जिंदगी बेहद संघर्ष भरी रही है। उनका बचपन गरीबी में बीता।उन्होंने मुंबई की झुग्गी झोपड़ियां से अपनी जिंदगी की शुरुआत की। दरअसल, बलूचिस्तान में जन्मे कादर खान तीन भाई थे। इसी बीच उनका परिवार भारत आ गया। इस दौरान कादर खान का परिवार मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की झुग्गियों में आकर बसा।
यहां पर कादर खान ने अपनी आंखों से ड्रग्स से लेकर हत्या जैसे तमाम वो कांड देखे जिसे किसी का भी दिल दहल सकता है। कादर खान जब 3 साल के थे तभी उनके पिता की डेथ हो गई थी। इसके बाद उनकी मां ने दूसरे शख्स से शादी रचाई, लेकिन उनका सौतेला पिता बहुत जालिम था जिसकी वजह से कादर खान की जिंदगी नरक बन गई थी। वह हमेशा कादर खान को पैसे के लिए परेशान करते थे जिसकी वजह से उन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया था।
कैसे मिला फिल्मों में काम?
कादर खान ने खुद बताया था कि एक समय पर डोंगरी में मस्जिद के बाहर भीख मांगते थे और इन पैसों से उनका घर चलता था। इतना ही नहीं बल्कि हफ्ते में 3 दिन उनका पूरा परिवार खाली पेट सोता था। मस्जिद के पास कादर खान अक्सर मिमिक्री भी किया करते थे और उनका यही शौक उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह बना गया।
रिपोर्ट के माने तो इसी दौरान दिलीप कुमार ने कादर खान का नाटक देखा और उनसे काफी इंप्रेस हो गए। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का ऑफर दिया गया। बस फिर क्या था? साल 1973 में कादर खान ने बॉलीवुड में एंट्री की और ऐसी एंट्री की कि वह सबसे बड़े कलाकार बनकर उभरे।
गोविंदा संग दी हिट फ़िल्में
जहां वह अमिताभ के साथ हिट फिल्में कर चुके थे तो वही गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। कादर खान ने अपने करियर में ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘हम’, ‘आज का दौर’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘हत्या’, ‘जख्मों का हिसाब’, ‘घर जमाई’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद कादर इंडस्ट्री से दूर हो गए थे। इसी बीच साल 2018 में कादर खान इस दुनिया को अलविदा कह गए।
ये भी पढ़ें: किसी पर 100 तो किसी पर 150 करोड़, जब Amitabh से Shahrukh तक कर्ज में डूब गए थे ये दिग्गज कलाकर!

