पिता सुपरस्टार, बेटा सुपरफ्लॉप, शाहरुख़ की फिल्म भी नहीं बचा पाई Zayed Khan का करियर, जानें कैसे चलता खर्चा?

जायद खान के बड़े पापा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे फिरोज खान थे। वही फरदीन खान जायद के कजिन है। जायद का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है।

80 के सुपरस्टार रहे मशहूर अभिनेता संजय खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। संजय खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन जब उनके बेटे जायद खान ने इंडस्ट्री में कदम रखा तो वह अपने पिता की तरह लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए। जायद खान 5 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो इस मौके पर हम जानेंगे जायद खान की जिंदगी के बारे में..

फ़िल्मी परिवार से है जायद खान
सुपरस्टार संजय खान के घर जन्मे जायद खान का बचपन से ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक था। दरअसल, उनके पिता मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी रह चुके थे। जायद की तीन बहने हैं जिसमें उनकी एक बहन का नाम सुजैन खान है जो ऋतिक की एक्स वाइफ है। इसके अलावा उनकी दो बहने और भी है। बता दे जायद खान के बड़े पापा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे फिरोज खान थे। वही फरदीन खान जायद के कजिन है। जायद का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि जायद भी एक्टिंग की दुनिया की तरफ ही आगे बढे।

इन फिल्मों का हिस्सा रहे जायद खान
इसी बीच उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उनकी यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई। इसी बीच उन्हें फराह खान का साथ मिला। फराह खान ने जायद खान को साल 2005 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल दिया। इस फिल्म में जायद खान को थोड़ा नोटिस किया गया लेकिन शाहरुख के होने की वजह से यह फिल्म भी शाहरुख के हिस्से में चली गई। इसके बाद उन्होंने ‘युवराज’, ‘शब्द’, ‘फाइट’, ‘क्लब’, ‘रॉकी’ और ‘वादा’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन यह सब की सब बैक टू बैक फ्लॉप रही। ऐसे में जायद खान के ऊपर सुपर फ्लॉप एक्टर का टैग लग गया।

एक्टर की संपत्ति
बात करें जायद खान के नेटवर्थ के बारे में तो उन्होंने कई जगह पर इन्वेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा उनका एक अच्छा खासा बिजनेस भी है। रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में जायद खान की नेटवर्थ 15 बिलियन यानी कि लगभग 1500 करोड़ के आसपास है। वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘फ्री एंटरटेनमेंट’ के माध्यम से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी 20 फिल्मों से हुई रिप्लेस, फिर Shahrukh-Salman संग की हिट फ़िल्में, फिर भी साइड हीरोइन बनकर रह गई ये हसीना!

Latest Posts

spot_img

you may like