बचपन में ही हाइएस्ट पेड ‘चाइल्ड आर्टिस्ट’ बन गई थी ये बच्ची, बड़े होकर भी खूब कमाया नाम, पहचाना कौन?

अवनीत कौर जब छोटी सी थी तब भी कई बार चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई खिताब जीत चुकी थी और जब बड़ी हुई तो भी वह करोड़ की मालकिन ‌बनी।

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक चाइल्ड आर्टिस्ट काफी सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे इन्होंने टीवी के किसी शोज में काम किया हो या फिर किसी बड़ी फिल्म में काम किया हो। बड़े सितारे की तरह यह छोटे-छोटे बच्चे भी काफी लाइमलाइट में आ जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही छोटी सी बच्ची के बारे में जो अब टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्मों की दुनिया में धमाका कर चुकी है। खास बात यह है कि यह बच्ची जब 8 साल की थी तभी इन्होंने अपना नाम कमा लिया था और अब बड़े होकर यह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस भी बनने की कगार पर है। तो चलिए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रही इस बच्ची के बारे में..

डांस शो में लिया था हिस्सा
इस छोटी सी और प्यारी सी बच्ची ने सिर्फ 8 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। इन्होंने सबसे पहले एक डांस रियलिटी शो में बतौर डांसर करियर शुरू किया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का काफी शौक है। ऐसे में सबसे पहले इस बच्चे ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में दस्तक दी जहां पर अपने एक्सप्रेशन से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल, यह छोटी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर है। जी हां.. वही अवनीत कौर जो इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती है और उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

टीवी शोज के बाद फिल्मों में कमाया नाम
डांस शो में काम करने के बाद अवनीत ने ‘मेरी मां’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ में भी काम किया। बता दे अवनीत टीवी शो में काम करने के लिए एक एपिसोड के 30 हजार रुपए चार्ज करती थी। अभी फिलहाल उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दस्तक दे दी है। अवनीत को आखरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में देखा गया था जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थी।

बता दे अवनीत कौर जब छोटी सी थी तब भी कई बार चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई खिताब जीत चुकी थी और जब बड़ी हुई तो भी वह करोड़ की मालकिन ‌बनी। अवनीत कौर की नेटवर्थ 11 करोड़ के आसपास बताई जाती है और हर महीने में लाखों की कमाई करती है। इसके अलावा वह पापुलैरिटी में करीना समेत कई एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती है।

ये भी पढ़ें: TV की टॉप एक्ट्रेस, फिल्मों में भी चला जादू, फिर क्यों Randeep Hooda को इनके साथ काम करने से था इंकार?

Latest Posts

spot_img

you may like