Moushumi: वो एक्ट्रेस जो मां बनने के बाद बनी हीरोइन, हेमा-जया को दी कड़ी टक्कर, राजेश-धर्मेंद्र तक संग लड़ाया इश्क!

मौसमी चटर्जी दो बेटियों की मां है जिनका नाम मेघा और पायल। उनकी बड़ी बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं रही।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को भला कौन नहीं जानता? मौसमी चटर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर है। मौसमी चटर्जी हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज से हर किसी का मुंह बंद कर देती है और शायद उनकी यही अदा उन्हें इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्री से अलग बनाती है। बता दे आज 26 अप्रैल को मौसमी चटर्जी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी…

10 वीं क्लास में हो गई थी शादी
बता दें, मौसमी चटर्जी जब दसवीं क्लास में थी तभी उनकी शादी हो गई थी। जी हां.. मौसमी चटर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इसी बीच वह मां भी बन गई। दरअसल, मौसमी की जल्दी शादी होने की भी एक दिलचस्प कहानी है। उनकी बुआ की अंतिम इच्छा थी उनकी जल्दी शादी हो जाए। बस इसी वजह से उन्होंने शादी रचा ली थी।

इसके बाद मौसमी ने साल 1967 में आई फिल्म ‘बालिका वधू’ से अपने करियर में शुरुआत की। ये बंगाली फिल्म थी। फिर मौसमी चटर्जी ने बंगाली सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी नाम कमा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘कच्चे धागे’, ‘बनाम’, ‘अब क्या होगा’, ‘हम कौन है’, ‘डोली सजा कर रखना’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

बनी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस
बता दे एक समय ऐसा था जब मौसमी चटर्जी मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया बच्चन और जयाप्रदा जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती थी। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा की और उनकी जोड़ी हर किसी के साथ पसंद की गई। मौसमी चटर्जी दो बेटियों की मां है जिनका नाम मेघा और पायल। उनकी बड़ी बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं रही।

दरअसल साल 2019 में उनकी बड़ी बेटी पायल का डायबिटीज के कारण निधन हो गया। इस दौरान एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा था। बता दे मौसमी इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर खुशहाल जीवन जी रही है। पिछले दिनों उन्हें कुछ रियल्टी शो जैसे ‘कपिल शर्मा शो’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: जब इस हसीना के खातिर एक-दूसरे से भिड़ गए थे Vinod Khanna-Dharmendra, पक्के दोस्त से बन गए थे दुश्मन!

Latest Posts

spot_img

you may like