जब इस हसीना के खातिर एक-दूसरे से भिड़ गए थे Vinod Khanna-Dharmendra, पक्के दोस्त से बन गए थे दुश्मन!

विनोद खन्ना इस दुनिया में नहीं रहे तो वही धर्मेंद्र अभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आखिरी बार उन्हें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ दोस्ती, दुश्मनी, तकरार, प्यार, तलाक और शादी के किस्से बड़े मशहूर होते हैं। ऐसे कई सितारे हैं जिनकी दुश्मनी कभी खत्म ही नहीं हुई तो ऐसे कई सितारे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल आज भी दी जाती है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन यानी कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बारे में जो कभी पक्के दोस्त हुआ करते थे लेकिन एक लड़की के खातिर इनकी दोस्ती में दरार आ गई और फिर यह दोनों एक दूसरे से नाराज हो गए। फिर इन्होंने बातचीत करना बंद कर दी। तो चलिए जानते हैं धर्मेंद्र और विनोद खन्ना से जुड़ी यह घटना क्या थी?

पक्के दोस्त थे विनोद धर्मेंद्र
सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि विनोद खन्ना और धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे हैं। दोनों ने ही अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि विनोद खन्ना और धर्मेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है और इन्हीं फिल्मों में काम करने के दौरान यह दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दोनों की दोस्ती के चर्चे शुरू हो गए। कहा जाता है कि विनोद खन्ना और धर्मेंद्र कभी भी एक दूसरे की बात नहीं टालते थे बल्कि एक इशारे पर यह दोनों एक दूसरे के लिए जान भी दे देते थे। लेकिन इनकी दोस्ती में तब दरार आ गई जब यह दोनों एक एक्ट्रेस के लिए लड़ पड़े।

इस एक्ट्रेस के खातिर बन गए दुश्मन
हुआ यूं कि विनोद खन्ना उन दिनों पापुलर एक्ट्रेस अमृता सिंह को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट की माने तो अपनी फिल्मों का काम खत्म करने के बाद विनोद खन्ना अक्सर अमृता सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताते थे। इसी बीच धर्मेंद्र को किसी कारणवश विनोद खन्ना की जरूरत पड़ी और उन्होंने विनोद खन्ना को अपने पास बुलाया लेकिन वह अमृता के साथ व्यस्त थे जिसकी वजह से उन्होंने धर्मेंद्र से मिलने से इनकार कर दिया। अब यह बात धर्मेंद्र को बहुत चुभ गई और उन्होंने शराब के नशे में अमृता सिंह को लेकर काफी कुछ कह दिया जो विनोद खन्ना को बिल्कुल रास नहीं आया।

फिर कभी नहीं हुई दोस्ती
दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को धक्का दे दिया तो वही विनोद खन्ना ने भी आव देखा ना ताव उन्होंने धर्मेंद्र की कॉलर पकड़ ली। बताया जाता है कि, इस घटना के बाद धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती में दरार आ गई थी। या फिर यूं कहे कि वापस यह दोनों कभी एक दूसरे के दोस्त नहीं बन पाए। बता दें, विनोद खन्ना इस दुनिया में नहीं रहे तो वही धर्मेंद्र अभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आखिरी बार उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: B’Day: झेली पैसों की तंगी, काम के लिए खाई दर-दर की ठोकरें, फिर ‘राम’ बनकर मशहूर हुए Gurmeet Choudhary!

ताज़ा ख़बरें