40 फ्लॉप फिल्में, ड्रग्स केस में नाम, जब धीरे-धीरे खत्म हो गया था Aftab Shivdasani का चार्म!

आफताब शिवदासानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। जब वह 9 साल के थे तब उन्होंने अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में काम किया था।

मशहूर अभिनेता आफताब शिवदासानी का नाम तो आपने सुना ही होगा? आफताब इंडस्ट्री के हैंडसम अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। हालांकि अब इन दिनों शिवदासानी कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी इन दिनों क्या कर रहे हैं?

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया करियर
बता दें, आफताब शिवदासानी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। जब वह 9 साल के थे तब उन्होंने अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद आफताब शिवदासानी को ‘चालबाज’, ‘इंसानियत’, ‘कुसूर’, ‘अव्वल नंबर’, ‘आवारा पागल दीवाना’ सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हालांकि फिर भी धीरे-धीरे आफताब का करियर ढलान पर आ गया और उन्होंने अपने करियर में एक या दो नहीं बल्कि 40 फिल्में फ्लॉप दी।

जी हां.. यह थोड़ा हैरान कर देने वाली बात है। दरअसल उनकी फिल्में पसंद तो की गई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। यही वजह है कि, एक के बाद एक उनकी फ़िल्में फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई।

कपूर खानदान से एक्टर का खास रिश्ता
बता दे आफताब का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा जब उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा। इस दौरान उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि आफताब शिवदासानी का कपूर खानदान से भी रिश्ता है।

दरअसल, ऐक्ट्रस साधना के पिता और दिग्गज अभिनेत्री बबीता के पिता सगे भाई थे। ऐसे में साधना शिवदासानी करीना और करिश्मा की मौसी है। इस हिसाब से आफताब शिवदासानी करीना और करिश्मा के कजन हुए। हालांकि आफताब शिवदासानी की अपनी एक अलग पहचान है।

बता दे आफताब इन दिनों अपने इवेंट्स और प्रोडक्शन हाउस से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। भले ही वह फिल्मों में नजर नहीं आते लेकिन कमाई के मामले में वह बड़े अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है।

ये भी पढ़ें: Mithun: इंडस्ट्री का एकलौता एक्टर जिसके सामने बंद हो गई थी Rajkumar की बोलती, एक झटके में ठिकाने लगा दिया था दिमाग!

Latest Posts

spot_img

you may like