Dilip Kumar की वजह से Film Maker Vijay Anand की ये ख्वाहिश रह गई थी अधूरी

अपने जमाने के मशहूर फिल्म मेकर विजय आनंद ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। जिनमें गाइड और कालाबाजार जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन उनका एक सपना पूरा नहीं हो सका

Vijay Anand Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद के साथ ही उनके भाई भी फिल्म मेकिंग और अदाकारी के साथ ही साथ लेखक की कला में माहिर थे। फिर चाहे वो केतन आनंद हो या फिर विजय आनंद। दोनों ने मिलकर कई शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है। देवआनंद के भाई विजय आनंद की बर्थ अनीवर्सरी के मौके पर आज बात करते हैं, इन्ही के द्वारा बनाई गई कुछ प्रमुख फिल्मों की। विजय आनंद ने शुरूआती दौर में टैक्सी ड्राइवर की कहानी लिखी थी। इसके बाद गाइड, जॉनी मेरा नाम, काला बाजार और तेरे घर के सामने जैसी शानदार फिल्में बनाई।

विजय आनंद ने न सिर्फ फिल्मों का निर्देशन किया बल्कि कई फिल्मों को प्रोड्यूस और लेखन का काम भी किया है। इसके अलावा उन्होने अभिनय भी किया है। फिल्में बनाते बनाते जब मन ऊब गया तब विजय आनंद आध्यात्म की ओर चले गए और ओशो के आश्रम में कुछ दिनों तक वास किया। जहां उनके साथ विनोद खन्ना भी रहे। उन दिनों फिल्मों के कई लोग ओशो के आश्रम में हाजिरी लगा रहे थे जिनमें महेश भट्ट और परवीन बॉबी का नाम शामिल है।

ये किस्सा उन्ही दिनों का है। जब विनोद खन्ना ओशो के आश्रम से वापस आए, तब उन्होने फिल्मों में वापसी का मन बनाया और अपने दोस्त विजय आनंद उर्फ गोल्डी के पास गए। गोल्डी ने तब विनोद खन्ना को दोबारा फिल्मों में लाने का निश्चय किया और एक शानदार कहानी अर्जुन कृष्ण की तरह लिख डाली। इस कहानी के लिए वो कृष्ण के रोल के लिए दिलीप कुमार को साइन करना चाहते थे और उनके पास भी गए। दिलीप कुमार को इसकी कहानी सुनाई। कहानी उनको पसंद भी आई, लेकिन दिलीप साहब ने कहा कि ये बहुत तेज़ी से सब कुछ हो रहा है। मैं इसमें कैसे ढल पाऊंगा, मैं तो आहिस्ता आहिस्ता काम करने का आदी हूं।

हालाकि विजय आनंद कई महीनों तक दिलीप कुमार की हां का इंतजार करते रहे लेकिन दिलीप साहब उस वक्त सुभाष घई में विधाता में बिजी थे। विजय आनंद ने फिर सायरा बानों से बात करके इस फिल्म काम करने के लिए दिलीप साहब को मनाने की बात कही लेकिन दिलीप कुमार नहीं माने और उन्होने इनकार कर दिया। इस तरह से विजय आनंद का विनोद खन्ना और दिलीप कुमार को एक साथ परदे पर लाने का सपना कभी पूरा नहीं हो सका।

ये भी पढे़: मच्छर को देख जोर-जोर से चिलाने लगी Shilpa Shetty, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like